फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thousands of people yearned for every drop of water, water was filled by calling tankers.

Agra News: बूंद-बूंद के लिए तरसे हजारों लोग, टैंकर मंगवाकर भरा पानी

Sat, 31 Jan 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people yearned for every drop of water, water was filled by calling tankers.
बहुमंजिला भवन में पहुंचाया गया टैंकर से पानी।
आगरा। ठंड में शहर के हजारों लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस गए। संजय प्लेस जोनल पंपिंग स्टेशन से जुड़े क्षेत्र में पांच दिन तो पुराने शहर के किनारी बाजार, काला महल से जुड़े क्षेत्र में तीन दिन तक जलापूर्ति ठप रही। इससे शुक्रवार सुबह भी लोग पानी के टैंकर और पड़ोसियों के सबमर्सिबल पंप पर निर्भर रहे। बस्ती हो, मोहल्ला या फिर बहुमंजिला इमारतें, टैंकरों के जरिये एक-एक बाल्टी पानी लेकर लोगों ने अपनी जरूरत पूरी की। शुक्रवार रात आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन

सिकंदरा वाटरवर्क्स पर बिजली के फाल्ट तो जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में पानी की लाइनें फट जाने के कारण शहर में पानी का संकट शुक्रवार को भी बना रहा। संजय प्लेस में सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट में की गई सड़क की खुदाई के दौरान पानी की 30 इंच व्यास की मेन राइजिंग लाइन टूट गई थी। पांच दिन से यहां आपूर्ति ठप रही, जिस वजह से संजय प्लेस, घटिया आजम खां, मोती कटरा, वजीरपुरा, एसएन मेडिकल कॉलेज, कोतवाली, नूरी दरवाजा, राजामंडी, एचआईजी फ्लैट्स, गांधी नगर आदि क्षेत्रों में पानी नहीं आया।
विज्ञापन

यहां सप्लाई बंद होने से काला महल, पीपल मंडी, रावतपाड़ा, दरेसी, कचहरी घाट, जौहरी बाजार, किनारी बाजार, फव्वारा, सुभाष बाजार और छीपीटोला जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में तीसरे दिन भी आपूर्ति नहीं हो पाई। पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने जलकल विभाग से पानी का टैंकर मंगवाया। कोहरे के बीच लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए टैंकरों तक की दौड़ लगाते रहे। कुछ लोगों ने अपने पड़ोसियों से सबमर्सिबल पंप चलवाकर टंकियों में पानी भरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय प्लेस में शुक्रवार शाम को मरम्मत पूरी कर ली गई। यह पाइपलाइन काफी गहराई में क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे दुरुस्त करने में परेशानी आई। दोनों पाइप लाइनें एक दूसरे के ऊपर रखी हुई हैं और केवल चार इंच की जगह इनके बीच है। जलापूर्ति के लिए जलकल विभाग ने वाटरवर्क्स से इस क्षतिग्रस्त लाइन के हिस्से को अलग कर बाईपास व्यवस्था बनाई और मुख्य लाइन में पानी छोड़ दिया। इससे जीवनी मंडी से पोषित इलाकों में पानी की सप्लाई शुरू हुई। रात में वजीरपुरा, संजय प्लेस एचआईजी फ्लैट्स, खटीकपाड़ा, माईथान, घटिया आजम खां, पीर कल्याणी, गांधी नगर और जज कंपाउंड में पानी पहुंचा।



गंदा पानी आने की शिकायत
शुक्रवार रात को जलापूर्ति शुरू हुई तो घरों में एक घंटे तक गंदे बदबूदार पानी की आपूर्ति हुई। इसे लोगों ने टंकियों में नहीं भरा। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को कम क्षमता के साथ आपूर्ति की गई लेकिन शनिवार सुबह आपूर्ति पूरी क्षमता और प्रेशर के साथ मिलेगी। इसके बाद स्थिति समान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed