{"_id":"6434507bc3c392bc48081ff8","slug":"thousands-of-devotees-did-yoga-practice-at-shiva-tandav-source-kasganj-news-c-25-1-120288-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हजारों साधकों ने शिव तांडव स्त्रोत पर की योग साधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हजारों साधकों ने शिव तांडव स्त्रोत पर की योग साधना
Mon, 10 Apr 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। योग गुरु स्वामी रामदेव के तीन दिवसीय योग शिविर का सोमवार को समापन हो गया। समापन शिविर में हजारों की संख्या में योग साधक उत्साह के साथ योग साधना के लिए पहुंचे। समापन पर योग गुरु ने भजनों की प्रस्तुति के बीच शिव तांडव स्त्रोतं के गायन के साथ योग कराया तो योग साधक झूम उठे। योग गुरु ने भजन गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों के बीच योग क्रियाएं कराईं।
तीन दिन से संचालित हो रहे योग शिविर में 12 हजार से 15 हजार के बीच योग साधकों ने प्रतिदिन हिस्सा लिया। सोमवार को भी पूरा योग मैदान भरा हुआ नजर आ रहा था। योग गुरु ने कहा कि कासगंज के लेागों ने योग की साधना बेहद उल्लास के साथ की है। प्रतिदिन योग करें और रविवार को घर, गली मोहल्ले में योग सत्संग कर लोगों को जोड़ें। योग गुरु प्रतिदिन की तरह अल सुबह 4:40 बजे मंच पर पहुंचे।
उन्होंने उन्होंने योग साधकों को प्रतिदिन योग और प्रणायाम करने का हाथ उठवाकर संकल्प दिलवाया। शिव तांडव स्त्रोतं के मधुर स्वरों के साथ गायन होते ही योग साधक शिव साधना में लीन होकर झूमने लगे। योग गुरु ने प्रणायाम के अलावा जड़ी बूटियों के नुस्खे भी बताए। योग साधकों से प्रश्नोत्तर भी हुए। समापन सत्र के योग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। बिहार के प्रभारी सुनील, आरएसएस के संघ विभाग प्रचारक चंदन, शिविर के मीडिया प्रभारी रंजीत गुप्ता, प्रतिष्ठित कारोबारी पदम अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन किया।
विज्ञापन
श्रीराम स्तुति कर मर्यादा की सीख दी
कासगंज। स्वामी रामदेव ने श्री राम स्तुति का गायन शुरू किया उनके साथ मौजूद पतंजलि योगपीठ के संगीतकारों ने राम स्तुति केस मधुर संगीत में गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया योग में तल्लीन योग साधक राम स्तुति में लीन हो गए। योग गुरु ने कहा कि सभी को अपने चरित्र का निर्माण मर्यादाओं के साथ करना चाहिए।
पहले किया योग, फिर गाए भजन
कासगंज। प्रसिद्ध भजन गायक मैथिली ठाकुर को योग गुरु ने अपने साथ योग कराया। उसके पश्चात मैथिली ठाकुर के भजनों प्रस्तुति कराई। मैथिली ठाकुर ने कई भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया, विषय विष का प्याला, मेरी उठे विरह की पीर मैं वृंदावन जाऊंगी समेत कई भजनों को गाकर योग साधकों को नृत्य योग करने पर मजबूर कर दिया।
योग प्रचारकों कार्यकर्ताओं और प्रभारियों को दिया आशीर्वाद
कासगंज। योग सत्र खत्म होने के बाद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्वामी रामदेव ने सभी योग प्रचारक आयोजकों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। मंच पर बुलाकर सभी को तुलसी की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के प्रचारक राज्य प्रभारी कार्यकर्ता व आयोजक मंडल के सदस्यों को आशीर्वाद दिया गया।