फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Those going to Agra and Kanpur will now travel in AC bus

Agra News: आगरा और कानपुर जाने वाले अब एसी बस में करेंगे सफर

Sat, 27 May 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 27 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Those going to Agra and Kanpur will now travel in AC bus
मैनपुरी।
विज्ञापन

मैनपुरी से आगरा और कानपुर तक का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। मैनपुरी डिपो को एक एसी बस का तोहफा मिला है। बस का संचालन आगरा कानपुर मार्ग पर वाया मैनपुरी शुरू किया गया है। आगरा और कानपुर का सफर करने वाले यात्रियों को अब एसी वाली बस सुविधा का लाभ मिलेगा।
मैनपुरी डिपो के बेड़े में तीन एसी बसें शामिल थीं। इनका संचालन नियमित रूप से विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा था। लोकसभा उपचुनाव के बाद तीनों एसी बसों को कम आय का हवाला देकर मुख्यालय ने वापस मंगा लिया था। इसके बाद से मुख्यालय होकर किसी बस का संचालन नहीं किया जा रहा था। जबकि जीटी रोड पर कुरावली बेवर होते हुए दूसरे डिपो की बसों का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने मैनपुरी डिपो को एसी बस का तोहफा दे दिया है। कानपुर से आगरा के बीच संचालित होने वाली एसी बस दिन में 11 बजे के लगभग कानपुर से चलकर मैनपुरी होते हुए आगरा जाएगी। रात को यह बस लगभग नौ बजे मैनपुरी बस स्टैंड पहुंचेगी। मैनपुरी बस स्टैंड से सवारियां लेकर कानपुर जाएगी। एसी बस का संचालन होने से यात्रियों को एसी बस में सफर करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

मैनपुरी डिपो की तीन बसों को मुख्यालय ने पांच महीने पहले वापस मंगा लिया था। अब एक एसी बस का संचालन कानपुर आगरा के बीच शुरू किया गया है। एसी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को एसी बस में सफर करने की सुविधा मिलेगी।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed