फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   this year less students passed up board examination

UP Board Result: यहां इंटरमीडिएट में 19 फीसदी तो हाईस्कूल में इतना घटा रिजल्ट का परसेंटेज

Mon, 30 Apr 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 30 Apr 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
this year less students passed up board examination
खुशी से झूम उठीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की परीक्षा में आगरा का कद इस वर्ष घटा है। हाईस्कूल में 81.19 फीसदी और इंटरमीडिएट में 65.07 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जो गत वर्ष की अपेक्षा क्रमश: 8.12 फीसदी और 19.25 फीसदी घटा है। 
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में आगरा प्रदेश में 62वें और हाईस्कूल के परिणाम में 16 वें स्थान पर है। जिले में हाईस्कूल में अमन कुमार दुबे 92.33 फीसदी अंक लेकर पहले स्थान पर रहे हैं। यह पूरनचंद, रमेशचंद इंटर कालेज, खेरागढ़ के विद्यार्थी हैं। 
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में 90.00 फीसदी अंक प्राप्त कर बालमुकुंद इंटर कालेज के विपिन सिंह और क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कालेज की दीपिका वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मथुरा में नकल पर सख्ती के बाद परीक्षा परिणामों को देख छात्रों के चेहरे खिल उठे। मथुरा में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 77.49 प्रतिशत रहा, जबकि इंटर के 59.94 छात्र-छात्राएं पास हुए। 

प्रदेश की सूची में जनपद हाईस्कूल में 30वें स्थान पर तथा इंटर मथुरा में हाईस्कूल के कुल 61178 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 44624 छात्रों ने परीक्षाएं दी। इनमें से 34577 छात्र उत्तीर्ण हुए। 

इंटर में कुल 53576 पंजीकृत छात्रों में से 41209 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी। इनमें 24701 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इनमें 14295 बालक तथा 10406 बालिकाएं रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed