फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   This time too, a game of checkmate for imitation

Agra News: नकल के लिए इस बार भी शह-मात का खेल

Sat, 17 Jan 2026 03:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
This time too, a game of checkmate for imitation
आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में शुरू होने जा रही है। शासन और प्रशासन के सामने नकल रोकने की बड़ी चुनौती है। वहीं नकल माफिया भी तैयारी में लगे हैं। सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर को प्रशासन नकल रोकने का हथियार बना रहा है। ऐसे में इस खेल में इस बार कौन जीतेगा और कौन हारेगा, इसका फैसला परीक्षा के समय ही हो सकेगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में नकल रोकना हर वर्ष एक चुनौती होता है। कई दावों के बाद भी नकल का खेल नहीं रुकता है। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से है। नकल रोकने की शासन और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। पिछले वर्ष भी नकल के कई मामले सामने आए थे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा से शुरू होगी चुनौती
बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की चुनौती प्रयोगात्मक परीक्षा से शुरू हो जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी साथ ही रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। कंट्रोल रूम से एक साथ सभी केंद्रों पर नजर रखी नहीं जा सकती। इसी का फायदा नकल कराने वाले उठाने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही मनचाहे परीक्षक की तैनाती भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षा में लग गई सेंध
माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकतर स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा चल रही है। यहां पर नकल का खेल शुरू हो गया है। यह परीक्षा पुराने रिजर्व में रखे बोर्ड के पेपरों से कराई जा रही है। यह पेपर कुछ केंद्र संचालक अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर पहले से डाल दे रहे हैं, जिसकी चर्चा शिक्षा के एक ग्रुप पर चल रही है। वर्ष 2024 में बोर्ड परीक्षा के दौरान एक केंद्र संचालक ने पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर ही आउट किया था।
ये हैं कमियां
- कंट्रोल रूम से तीन या चार केंद्रों पर नजर रखी जा सकती है।
- हर कक्ष पर हर समय कैमरों से नहीं देखा जा सकता है।
- कई बार नेटवर्क खराबी दिखाकर कैमरे बंद कर दिए जाते हैं।
- उड़नदस्तों की तरफ से कम कार्रवाई देखने को मिलती है।

--------------
सभी व्यवस्था की जा रही
प्रयोगात्मक परीक्षा में नकल रोकने के लिए सभी व्यवस्था की जा रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती जल्द हो जाएगी। कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों को जोड़ने का कार्य भी चल रहा है। - डॉ. मानवेंद्र सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक

-----
और कड़े इंतजाम करने होंगे
प्री-बोर्ड परीक्षा के पेपरों का वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की तरफ से खुले में किया गया। उसी का नतीजा है कि यह पेपर सोशल मीडिया पर परीक्षा से पहले वायरल हो रहा है। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए और कड़े इंतजाम करने होंगे। - सुरेंद्र कुमार सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष, ऑल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed