{"_id":"69b470d4f804fe7b340e3c0e","slug":"this-heat-wave-in-march-alone-electricity-demand-increased-by-20-compared-to-last-year-with-consumption-exceeding-300-mw-in-the-first-half-of-march-consumption-was-around-250-mw-agra-news-c-25-1-agr1067-1009426-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय ये गर्मी : मार्च में ही पिछले साल से 20 फीसदी ज्यादा बढ़ी बिजली की डिमांड, 300 मेगावाट के पार पहुंची खपत, मार्च के पहले पखवाड़े में 250 मेगावाट के आसपास रहती थी खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाय ये गर्मी : मार्च में ही पिछले साल से 20 फीसदी ज्यादा बढ़ी बिजली की डिमांड, 300 मेगावाट के पार पहुंची खपत, मार्च के पहले पखवाड़े में 250 मेगावाट के आसपास रहती थी खपत
विज्ञापन
आगरा। मार्च के पहले पखवाड़े में ही सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। इसका सीधा असर शहर की बिजली व्यवस्था पर दिखने लगा है। पिछले वर्षाें के मुकाबले इस साल मार्च के पहले व दूसरे हफ्ते में बिजली की मांग में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मार्च के पहले 15 दिनों में ही बिजली की अधिकतम खपत 300 मेगावाट तक पहुंच गई, जबकि बीते वर्षों में यह आंकड़ा 250-260 मेगावाट के आसपास रहता था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल मार्च में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। दोपहर में धूप तेज होने के कारण घरों और दफ्तरों में एसी व कूलरों का इस्तेमाल समय से पहले शुरू हो गया है। मार्च में बिजली की डिमांड में अचानक आई इस तेजी के कारण अब बिजली कंपनियां अतिरिक्त बिजली की खरीद कर रही हैं। शहर की बिजली आपूर्ति का जिम्मा संभाल रही टोरंट पाॅवर के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि जिस तरह मार्च में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू किया है, उससे इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि इस साल ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। ऐसे में कंपनी ने पहले ही डिमांड के अनुरूप बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठा लिए हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े
आंकड़ों के अनुसार साल 2025 में मार्च महीने में बिजली की औसत खपत 260 मेगावाट के आसपास थी जबकि 2024 में यह 270 के आसपास रही। वहीं, साल 2023 में 260 व 2022 में 250 मेगावाट से कम थी। हालांकि इस साल पहले हफ्ते में पड़ी होली के साथ ही मौसम ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
15 को राहत मिलने के आसार
शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार रहा। दिनभर लोगों को तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया। मौसम विज्ञान विभाग ने 15 मार्च को बारिश का अनुमान जारी किया है। हालांकि उसके बाद फिर से मौसम साफ रहने और तापमान में इजाफे की बात कही है। शुक्रवार को दिन का न्यूनतम तापमान 19.4 जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 37.2 डिग्री दर्ज किया गया।