फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   This friendship is special, continues in the journey from student to minister

Agra News: ये दोस्ती है खास, छात्र से मंत्री तक के सफर में जारी है साथ

Sat, 05 Aug 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
This friendship is special, continues in the journey from student to minister
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस पर विशेष...
विज्ञापन

ये दोस्ती है खास, छात्र से मंत्री तक के सफर में जारी है साथ-विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री और अरविंद तोमर ने पेश की मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बचपन में जो दोस्त बनते हैं, वे सबसे खास होते हैं लेकिन आजीवन इनका साथ कम ही लोगों को नसीब होता है। मैनपुरी में बचपन में बनी दो दोस्तों की जोड़ी आज भी लोगों के लिए मिसाल पेश कर रही है। ये जोड़ी विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री और उनके मित्र अरविंद तोमर की है। 54 साल की ये दोस्ती आज भी बरकरार है।

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता जो किसी बंधन को नहीं मानता। न कभी अमीरी-गरीबी इसमें आड़े आती है और न ही उम्र। एक ऐसा ही दोस्ती का रिश्ता 54 साल पहले पूर्व आबकारी मंत्री और भोगांव के विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और उनके दोस्त अरविंद तोमर में बना था।
विज्ञापन

मैनपुरी तहसील के गांव उद्दैतपुर परमकुटी निवासी रामनरेश अग्निहोत्री और करहल तहसील के गांव भटोहा निवासी अरविंद तोमर की मुलाकात 54 साल पहले क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी में हुई थी। दोनों ने कक्षा नौ में एक ही कॉलेज में दाखिला लिया था। ये तारीख थी 13 जुलाई 1969, इसके बाद दोनों में ऐसी दोस्ती हुई कि वे कभी एक दूसरे के बगैर रह नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 12 तक दोनों ने साथ-साथ एक ही कॉलेज में शिक्षा ली। इसके बाद रामनरेश अग्निहोत्री आगे की शिक्षा के लिए कानपुर तो अरविंद तोमर ग्वालियर चले गए। उच्च शिक्षा में दोनों ने ही बीए और एलएलबी करने का निर्णय लिया। कॉलेज में पढ़ने के दौरान भी एक दूसरे के बिना दोनों दोस्तों का मन नहीं लगता।
ऐसे में एक सप्ताह के लिए रामनरेश ग्वालियर चले जाते तो बाद में अरविंद एक सप्ताह के लिए कानपुर आ जाते। डिग्री पूरी करने के बाद दोनों मैनपुरी लौट आए और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर काम करना शुरू कर दिया। बाद में संघ ने रामनरेश अग्निहोत्री को प्रचारक बनाकर गाजियाबाद भेज दिया। इस बीच अरविंद मैनपुरी में रहकर ही कार्य करते रहे। समय के साथ रामनरेश अग्निहोत्री राजनीति की सीढि़यां चढ़ते गए। पहले वे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने, फिर प्रदेश महामंत्री और बाद में एमएलसी बने, लेकिन दोनों की दोस्ती बरकार रही।
इसी बीच 2003 में अरविंद तोमर को भाजपा ने मैनपुरी का जिलाध्यक्ष बना दिया। 2007 तक उन्होंने जिलाध्यक्ष का दायित्व निभाया और फिर रामनरेश अग्निहोत्री के साथ रहकर की जनसेवा का कार्य शुरू कर दिया। 2017 में रामनेश अग्निहोत्री भोगांव से विधायक बने और कैबिनेट में आबकारी मंत्री बने। यहां भी दोस्ती की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शपथ ग्रहण के लिए जब रामनरेश अग्निहोत्री लखनऊ गए तो अरविंद तोमर को साथ ले गए। 2022 में दोबारा वे चुनाव जीतकर विधायक बने, लेकिन ये साथ अब भी बरकरार है। अरविंद तोमर वर्तमान में मेडिकल स्टोर समेत अन्य प्रतिष्ठान संचालित कर रहे हैं। दोनों ही दोस्त अब बुजुर्ग हो चले हैं, लेकिन फिर भी दिन में 10 से 12 घंटे का समय साथ ही बीतता है। लोग दोनों की दोस्ती की मिसाल देते हैं।


कभी नहीं बदले दोनों दोस्त
अरविंद तोमर बताते हैं कि उनकी दोस्ती में कभी कोई बदलाव नहीं आया। 1969 में जैसा रिश्ता उनके बीच था आज भी वही है। रामनरेश अग्निहोत्री पूर्व मंत्री हैं और वर्तमान में भोगांव विधायक हैं। लेकिन इसके बाद भी कभी किसी बात को कहने में हिचक महसूस नहीं हुई। वहीं विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री का कहना है कि उनकी दोस्ती बचपन से थी और आजीवन रहेगी। वे हमेशा इस दोस्ती को निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed