फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   This city is of peace... the taste here is unique

ये शहर है अमन का...यहां की फिजा है निराली

Sat, 21 May 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
This city is of peace... the taste here is unique
आगरा। हुनर हाट में शुक्रवार की शाम को बॉलीवुड गायक जॉली मुखर्जी ने आवाज का जादू बिखेरा। गोरिया रे..गोरिया रे मेरा दिल चुरा के ले जा..., तिनक धिन तिन..., ये शहर है अमन का...जैसे गीतों से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। इसके पहले हाट में लोगों ने शिल्पकला के मेेले में खरीदारी करने के साथ ही राजस्थानी, मारवाड़ी व गुजराती व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

बॉलीवुड गायक जॉली मुखर्जी ने साथी गायिका अंकिता पाठक के साथ शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर सुरों की महफिल सजाई। उन्होंने साथी फिल्म का सुपरहिट नगमा ‘आज हम ओ तुम सनम मिलके ये वादा करें...’ से शुरुआत की तो दर्शकों ने खड़े होकर उन्हें सुना। रंग भरे बादल से, दो नैनों के काजल से...की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाई गईं। इसके पहले प्रतिभा बघेल ने बॉलीवुड नगमे पेश किए। आज जुम्मा है, आज का वादा था... समेत कई गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

हुनर हाट में रैम्बो इंटरनेशनल सर्कस के कलाकारों के स्टंट दर्शकों को खासे पसंद आ रहे हैं। कलाकारों का कहना है कि कोरोना काल में उनके आर्थिक हालात ज्यादा खराब हो गए थे। हुनर हाट के मंच ने नया जीवन दिया है। हाट में हर दिन सर्कस के तीन शो दोपहर 1 बजे, 3 बजे और शाम 5 बजे आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed