फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thirty five thousand tourists visited Taj in pleasant weather in Agra

Agra: सुहाने मौसम में 35 हजार पर्यटकों ने किया ताज का दीदार, किला पर भी रही भीड़, नौ देशों के प्रतिनिधि पहुंचे

Sat, 18 Mar 2023 10:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 10:45 PM IST
सार

आगरा में आसमान में छाए हल्के बादलों के बीच बड़ी संख्या में सैलानी ताज का दीदार करने पहुंचे। शनिवार को नौ देशों का प्रतिनिधिमंडल भी यहां पहुंचा। आगरा किला पर भी सैलानियों की काफी भीड़ रही। 

विज्ञापन
thirty five thousand tourists visited Taj in pleasant weather in Agra
नौं देशों का डेलिगेशन पहुंचा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को मौसम सुहाना होने की वजह से करीब 35 हजार सैलानी ताजमहल पहुंचे। इनमें 3336 विदेशी सैलानी हैं। पूरे दिन ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ रही। खासकर पश्चिमी गेट पर प्रवेश को लेकर पर्यटकों में मारामारी दिखी। 
विज्ञापन

पूर्वी और पश्चिमी गेट पर रहा दबाव

इनमें से 19 हजार लोगों ने काउंटर से और 16 हजार ने ऑनलाइन टिकट खरीदे। ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन टिकट ज्यादा बिकने से पूर्वी और पश्चिमी गेट पर दबाव रहा। मुख्य गुंबद पर 4655 पर्यटकों ने शाहजहां, मुमताज की कब्र देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदा।
विज्ञापन

 
स्मारक  टिकट
ताजमहल 34,974
आगरा किला 6365
फतेहपुर सीकरी 1062
सिकंदरा   592
मरियम टूम  41
 

नौ देशों के प्रतिनिधि पहुंचे ताजमहल

ताजमहल का दीदार करने के लिए नौ देशों का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा। 20 सदस्यीय दल ताजमहल में दो घंटे तक रहा। इसमें इथोपिया, जांबिया, नाइजर, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, जिम्बाब्वे, मंगोलिया, केन्या, किंगडम ऑफ एसवातीनी के प्रशासनिक अधिकारी और न्यायाधीश शामिल हैं। 15 दिन के भारत दौरे पर आए दल के सदस्य भारत में महिला सशक्तीकरण और जेंडर को लेकर स्टडी करने के लिए आये हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed