{"_id":"60d02caeb1d2310f14280f86","slug":"third-wave-of-corona-virus-can-come-after-45-days-preparations-incomplete","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: डेढ़ महीने में तीसरी लहर की आशंका, तैयारियां अधूरी, वार्ड में बिछाए सिर्फ पलंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: डेढ़ महीने में तीसरी लहर की आशंका, तैयारियां अधूरी, वार्ड में बिछाए सिर्फ पलंग
Mon, 21 Jun 2021 11:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:37 AM IST
सार
जिला अस्पताल में 60 बेड और खंदौली, बरौली अहीर, सैंया और बाह सीएचसी में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड अधूरे हैं। बेड और वेंटीलेटर की व्यवस्था नहीं हुई है।
विज्ञापन
आगरा का जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर डेढ़ महीने में आने की आशंका है। इसको लेकर तैयारियां अधूरी हैं। बच्चों के लिए जिला अस्पताल और सीएचसी में वार्ड अभी तैयार नहीं हैं। बेड लगा दिए गए हैं लेकिन जीवनरक्षक उपकरण नहीं लगे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट का काम भी धीमा चल रहा है। वार्ड से कनेक्टविटी भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, सीएचसी पर नहीं तैयार हुए आइसोलेशन वार्ड
जिला अस्पताल में 60 बेड और खंदौली, बरौली अहीर, सैंया और बाह सीएचसी में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड अधूरे हैं। बेड और वेंटीलेटर की व्यवस्था नहीं हुई है। हालांकि एसएन में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार हो गया है, 50 बेड के पीआईसीयू में 15 वेंटीलेटर और पांच एचएफएनसी लगा दिए हैं। प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि पांच वेंटीलेटर और खरीदे जा रहे हैं, आर्डर दे दिया है।
विज्ञापन
एसएन कॉलेज और जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट अधूरा
दूसरी लहर में ऑक्सीजन की मारामारी रही। ऐसे में एसएन कॉलेज में तीन और जिला अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण हो रहा है। प्लांट तैयार होने का काम धीमा चल रहा है। अभी वार्ड से इनकी कनेक्टविटी भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
सप्ताह भर में वार्ड तैयार करा देंगे
देहात के चार सीएचसी पर 40 बेड के आइसोलेशन वार्ड के निर्देश दिए थे। वार्ड तैयार हुए कि नहीं, इसकी सीएचसी प्रभारियों से रिपोर्ट मांगता हूं। सप्ताह भर में वार्ड तैयार करा दिए जाएंगे। -डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ
15 जुलाई तक प्लांट तैयार होंगे
ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण में कुछ उपकरणों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। कार्यदायी संस्था को प्लांट तैयार करने में तेजी बरतने के लिए निर्देशित कर दिया है। 15 जुलाई तक प्लांट तैयार हो जाएंगे। - डॉ. संजय काला, प्राचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज
ये भी पढ़ें:
श्री पारस अस्पताल: मोबाइल में कैद 'मॉकड्रिल' का सच ? जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी पुलिस
तीसरी लहर से निपटने की तैयारी अधूरी: आगरा में न पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सक, न अस्पतालों में पीआईसीयू बेड