फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   third wave in agra

तीसरी लहर में बच्चों व टीका न लगवानेे वालों को ज्यादा खतरा

Sun, 11 Jul 2021 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
third wave in agra
आगरा। कोरोना वायरस की तीसरी लहर में टीका न लगवाने वालों और बच्चों को संक्रमण का खतरा अधिक है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का तेजी से टीकाकरण पर जोर है। बच्चों के लिए आईसीयू और आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि जिले में करीब 52 लाख की आबादी है। इसमें से 18 साल से कम उम्र के 20.50 लाख और 19 साल से अधिक उम्र के 31.50 लाख लोग हैं। अभी 18 साल से कम उम्र वालों के लिए वैक्सीन बनी नहीं है। ऐसे में तीसरी लहर में इनके संक्रमित होने का खतरा अधिक है। टीका न लगवाने वालों की बात करें तो अभी 9.50 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, बाकी के करीब 22 लाख लोगों को टीका लगना है। इनमें ऐसे भी लोग हैं, जो पहली और दूसरी लहर में संक्रमित हो गए हैं और उनमें एंटीबॉडी बन गई है। उनमें संक्रमण होने का खतरा कम है, लेकिन टीका लगवाना फिर भी जरूरी है।
विज्ञापन

ये की गई तैयारी
- सैंया सीएचसी, बाह सीएचसी, बरौली अहीर सीएचसी, खंदौली सीएचसी और जगनेर सीएचसी में 10-10 बेड के बच्चों के आईसीयू।
- एसएन मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का पीआईसीयू और 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार हो चुका है।
- सैंया सीएचसी और खंदौली सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट तैयार, एसएन में चार, जिला अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है।
बचाव के लिए ये करें
- बेवजह घरों से बाहर न जाएं।
- मास्क जरूर लगाएं, हाथों को साफ करें।
- अपना और बुजुर्गों का टीकाकरण कराएं।
- बच्चों को सार्वजनिक स्थानों पर ले जाने से बचें।
- पौष्टिक भोजन लें, व्यायाम नियमित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed