{"_id":"6803e46aba6e43bfbd0bcd8b","slug":"things-went-awry-over-the-gift-and-the-brides-jewellery-the-relationship-broke-before-the-wedding-rituals-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-135752-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नेग और दुल्हन के जेवरों पर बिगड़ी बात, फेरों से पहले टूट गया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नेग और दुल्हन के जेवरों पर बिगड़ी बात, फेरों से पहले टूट गया रिश्ता
Sat, 19 Apr 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां थाना क्षेत्र एक गांव की युवती की कासगंज के सोरों से शुक्रवार रात आई बरात और घराती पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि नेग और दुल्हन के जेवरों पर बात बिगड़ी। इसके चलते फेरों से पहले रिश्ता टूट गया। पुलिस के समक्ष शनिवार को कई घंटे पंचायत हुई। मगर, बात नहीं बनी। दोनों पक्षों ने फिर शादी से मना कर दिया। देर रात बरात वापस लौट गई।
बिछवां थाना क्षेत्र के हेमपुरा में शुक्रवार रात एक युवती की शादी होनी थी। कासगंज के सोरों स्थित एक मोहल्ला से बरात गांव पहुंची। घरातियों ने बरातियों का स्वागत किया। बैंडबाजों के साथ बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। यहां स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे के साथ जयमाला की रस्म भी पूरी कर ली। इसके बाद दावत आदि का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बात फेरों की रस्म पर पहुंची। तभी दूल्हा-दुल्हन रात दो बजे मंडप के नीचे पहुंचे।
यहां दुल्हन के भाई को फेरों की रस्म कराने के लिए गांठ बांधने को कहा गया। गांठ बांधने से पहले दुल्हन के भाई ने दूल्हे से नेग मांगा। नेग की मांग बड़ी होने पर दूल्हे ने इसमें असमर्थता जताई। कुछ देर हंसी-मजाक के बाद मामला गर्मा गया। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दुल्हन के लिए दूल्हा पक्ष द्वारा लाए जेवरातों पर भी दुल्हन पक्ष के लोगों ने सवाल खड़ा कर दिया। इससे और मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन
इसके बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों में पंचायत होने लगी। दूल्हा पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के सामने भी कई घंटे पंचायत शनिवार को दिन में चली। बात बिगड़ती गई। इस पर दूल्हा पक्ष ने भी शादी से मना कर दिया।
इसके बाद दूल्हा और पूरी बरात बिना दुल्हन के ही वापस कासगंज लौट गई। बिछवां थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों में पंचायत हुई। मगर, समझौता नहीं होने से कारण रिश्ता टूट गया। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।