फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves targeted the houses of two farmers in Mathura

Mathura: चोरों ने दो किसानों के घरों को बनाया निशाना, 50 लाख की नकदी और जेवरात किए चोरी

Mon, 30 May 2022 07:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 May 2022 07:39 PM IST
सार

मगोर्रा क्षेत्र के गांव बोरपा में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया। दोनों परिवारों को वारदात की जानकारी सोमवार तड़के हुई। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Thieves targeted the houses of two farmers in Mathura
पीड़ित किसान से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मगोर्रा क्षेत्र के गांव बोरपा में रविवार रात दो किसानों के घरों में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर करीब 50 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। एक किसान परिवार के साथ छत पर सोया रहा, जबकि दूसरा परिवार कमरे में सो रहा था। चोरों ने बाहर से कुंडा लगाकर बंद कर दिया। चोरी की दो वारदात से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

विज्ञापन

 
बोरपा निवासी सौंदान सिंह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। शाम को मुख्यगेट को बंद करके कमरों में ताला लगा दिया था। रविवार की रात करीब एक बजे चोर घर की दीवार से कूदकर कमरे में घुसे और ताला तोड़ा। कमरे में रखी अलमारी के सभी लॉकरों को तोड़कर 18 लाख की नकदी और 23 लाख रुपये के जेवरातों को चोरी करके ले गए। 
विज्ञापन


चोर कमरे में से वारदात को अंजाम देकर मुख्यगेट को खोलकर गए। गृहस्वामी सुबह करीब चार बजे पशुओं को चारा डालने के लिए जगे तो कमरे का ताला टूटा मिला और कमरे में अंदर अलमारी समेत सामान बिखरा मिला। इसे देख गृहस्वामी सौंदान सिंह की पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस की दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे किसान के घर से पांच लाख की नकदी पार  

इसी गांव के होश्यिार सिंह रात को मकान के अन्य कमरों का ताला लगाकर दूसरे कमरे में परिवार के संग सो रहे थे। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरे को बाहर से कुंडा लगा दिया। उसके बाद बराबर के कमरे के कुंडे को कटर से काटकर चोरों ने अलमारी और सूटकेस का ताला तोड़कर 5 लाख की नकदी और 25 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। 

जेवरातों के बैग और चाबियों को घर के पास फेंक गए। सुबह करीब चार बजे होशियार सिंह जगे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने पड़ोसी वीरेंद्र सिंह को फोन किया और दरवाजा खुलवाया। फॉरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।

18 लाख रुपये प्लॉट खरीदने के लिए रखे थे

गांव बोरपा में रविवार की देररात 50 लाख रुपये की चोरी से गांव में दहशत का माहौल है। सौदान सिंह की पुत्रवधू प्रीति सिंह ने बताया कि सौंख में प्लाट खरीदने के लिए घर पर 18 लाख रुपये रखे थे। इसे लेकर कस्बा सौंख की कई कॉलोनियों में प्लॉट भी देखे थे। चोरी से प्लॉट खरीदने का सपना चकनाचूर हो गया।

चोरी की बड़ी घटनाएं

- 9 दिसंबर 2021: थाना रिफाइनरी के टाउनशिप में शिक्षक लोकेश चौधरी के घर से 15 लाख की चोरी।
- 8 अप्रैल: थाना नौहझील के कस्बा बाजना में दीपक सिंघल की परचून की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी।
- 16 अप्रैल: थाना नौहझील के कस्बा में ओमप्रकाश गुप्ता के घर से लाखों रुपये जेवरात व नकदी चोरी।
- 17 अप्रैल: थाना नौहझील के गांव पचहरा में नीरज रावत के घर से 1.34 लाख नकद व जेवरात चोरी।
- 17 अप्रैल: थाना गोवर्धन के कस्बा में सुरेश चंद के कारखाने से लाखों रुपये का तांबा चोरी।
- 20 अप्रैल: थाना गोवर्धन के कस्बा में जगन सैनी के घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी।
- 23 अप्रैल: थाना राया के कस्बा में व्यापारी के घर से 35 लाख के जेवरात और नकदी चोरी।
- 28 अप्रैल: थाना मगोर्रा के नगला गिरवर में राधाचरन के घर से लाखों रुपये की नकदी-जेवरात चोरी।
- एक मई: थाना राया के कस्बा में हॉस्पिटल से हजारों रुपये की चोरी।
-3 मई: थाना गोवर्धन के कस्बा में राधेलाल के घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी।
-13 मई: थाना हाईवे के नटवर नगर में अध्यापिका के घर हुई 20 लाख रुपये की चोरी।

जल्द होगा चोरी की वारदातों का खुलासा : एसएसपी

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि चोरी की दोनों वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस की टीमें और एसओजी की टीम को खुलासे के लिए लगाया गया है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed