{"_id":"675fac04865225f38f053da5","slug":"thieves-targeted-a-factory-in-agra-for-the-second-time-stole-goods-worth-lakhs-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा की ऐसी फैक्टरी जिसके पीछे पड़ गए चोर, दूसरी बार बनाया निशाना; लाखों का माल ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा की ऐसी फैक्टरी जिसके पीछे पड़ गए चोर, दूसरी बार बनाया निशाना; लाखों का माल ले गए
Mon, 16 Dec 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Dec 2024 09:56 AM IST
सार
राहुल इंडस्ट्री को चोरों ने सात दिनों में दूसरी बार निशाना बनाया है। चोर यहां से फिर से लाखों का माल चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी से चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में चोरों ने सात दिन के अंदर एक फैक्टरी को दूसरी बार निशाना बनाया। चोरों के आने जाने की पूरी घटना सामने लगे कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
शोभा नगर निवासी अमर सिंह उनकी राहुल इंडस्ट्री के नाम से फैक्टरी है। पहले 7 दिसंबर को चोर छत के रास्ते फैक्टरी के अंदर घुसे थे। तब लाखों रुपये की बाइंडिंग काॅपर के साथ-साथ कैमरे की डीवीआर निकालकर ले गए थे। थाने में शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
शनिवार को फिर से निशाना बना लिया। इस बार 70 किलो बाइंडिंग कॉपर और फिर से डीवीआर चोरी कर अपने साथ ले गए। चोरों के आने जाने कर पूरी घटना फैक्टरी के सामने कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज से चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है।