{"_id":"66288a8dcf513c0fc00d711a","slug":"thieves-targeted-a-closed-house-of-a-soldier-in-tajganj-police-station-area-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शादी में गया था फौजी का परिवार, पीछे से आए चोर; उड़ा ले गए लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शादी में गया था फौजी का परिवार, पीछे से आए चोर; उड़ा ले गए लाखों का माल
Wed, 24 Apr 2024 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:59 AM IST
सार
फौजी के बंद मकान से चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। जब परिवार के सदस्य लौटकर आए तो घर के ताले टूटे देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद छनबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फौजी के बंद मकान से चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने फौजी के बंद मकान को निशाना बनाया। परिवार के लोग शादी में गए थे। चोर मैन गेट का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी कर ले गए।
सेमरी का ताल, आरके पुरम निवासी कृष्ण पाल सिंह फौजी मूल रूप से मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव कुठावली के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आए थे। उनके गांव में रविवार को परिवार में शादी थी। वह पत्नी बच्चों के साथ शादी में शामिल होने गांव गए थे। सोमवार को सुबह 10 बजे वापस आए। देखा तो घर के मैन गेट का ताला टूटा हुआ था।
अंदर भी कमरों के ताले टूटे थे। सामान बिखरा पड़ा था। चोर संदूक का ताला तोड़कर 8 हजार रुपये, गहने चोरी करके ले गए। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।