फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves targeted a closed house and escaped with licensed pistol and jewellery

Agra: चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, लाइसेंसी पिस्टल और जेवरात लेकर हुए फरार

Fri, 16 May 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 May 2025 10:03 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़ दिए। चोर घर से लाइसेंसी पिस्टल और जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Thieves targeted a closed house and escaped with licensed pistol and jewellery
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। मेन गेट का ताला लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस और जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार के लोग पैतृक गांव अलवर, राजस्थान गए थे। उन्होंने किरायेदारों पर चोरी की आशंका जताई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 

लवकुश विहार कॉलोनी निवासी रघुवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 7 मई की शाम 5 बजे वह अपनी बेटियों के साथ पैतृक घर अलवर गए थे। 9 मई की शाम को लौटकर आए थे। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। कमरों के ताले और आलमारी के लॉक टूटे मिले। घर से एक लाइसेंसी पिस्टल, दो मैग्जीन, कारतूस, जेवरात, 10 हजार रुपये गायब थे। मामले में पुलिस ने गौरा उर्फ सत्यवीर और अभिषेक के नाम केस दर्ज कर लिया है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर पूछताछ के लिए दोनों को हिरासत में लिया है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर की पहचान के बाद भी 12 लाख की लूट का खुलासा नहीं
रामा एंक्लेव निवासी कृष्ण कांत त्यागी ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। 6 अप्रैल को परिवार के लोग गमी में शामिल होने गए थे। दोपहर 2:45 बजे लौटकर आए थे। मेन गेट, कमरों के ताले और अलमारी का लॉक टूटा था। घर से 1.30 लाख रुपये और करीब 12 लाख रुपये के गहने गायब थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस ने चोर की पहचान भी कर ली थी। पर, आजतक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने अपर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed