फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves stolen the utensils of the students from government school in agra

आगरा के इस स्कूल से चोरों की क्या है दुश्मनी: एक महीने में 10वीं चोरी, इस बार बच्चों के बर्तन भी ले गए

Tue, 10 May 2022 09:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 May 2022 09:52 PM IST
सार

आगरा का एक सरकारी स्कूल चोरों के निशाने पर हैं। एक महीने के अंदर स्कूल में 10 बार चोरी हो चुकी है। इस बार चोर रसोई की दीवार तोड़कर मिड डे मील का सामान चुरा ले गए। साथ ही बच्चों के बर्तन भी ले गए।  

विज्ञापन
thieves stolen the utensils of the students from government school in agra
रसोई की दीवार तोड़कर की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रोहता स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट ब्लाक बरौली अहीर को चोरों ने दसवीं बार निशाना बनाया। सोमवार रात को रसोई की दीवार तोड़कर घुसे चोर बर्तन चुराकर ले गए। इस दौरान पानी की लाइन भी तोड़ दी। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में गश्त करने का दावा किया है, लेकिन इस स्कूल में चोरी की घटनाएं नहीं थमी हैं। 

विज्ञापन

 
प्रधानाध्यापक सुनीता सक्सेना ने बताया कि चोर विद्यालय को 11 अप्रैल से निशाना बना रहे हैं। पहली बार चाबी खोलकर चोरी की थी। तब पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद चोरों ने 18, 22, 26, 28, 29 अप्रैल को चोरी की। कभी बर्तन तो कभी पंखे उठाकर ले गए। हर बार स्कूल में तोड़फोड़ भी की, जिससे बच्चे पढ़ाई नहीं कर सकें। इसके बाद दो मई, छह मई, आठ मई को चोरी की। इस बार चोरी दीवार तोड़कर कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन दीवार बनवाता है। चोर रात में तोड़कर चोरी करते हैं।

विज्ञापन

विद्यार्थियों के बर्तन चुरा ले गए चोर

सोमवार रात को चोरों ने रसोई की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। विद्यार्थियों के बर्तन चोरी कर लिए। इससे पहले सबमर्सिबल पंप की लाइन, गैस की लाइन और रेग्यूलेटर भी तोड़ दिए। मंगलवार सुबह विद्यालय आने पर चोरी का पता चला। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चूल्हे पर बनाया मिड डे मील

प्रधानाध्यापक ने बताया कि बर्तन चोरी होने और गैस के पाइप तोड़ने से दिक्कत का सामना करना पड़ा। मिड डे मील को चूल्हे पर किसी तरह बनवाया गया। यह बच्चों को उपलब्ध कराया गया। चोरी के पीछे मकसद पढ़ाई को बाधित करना है।

एसएसपी के आदेश के बाद भी सक्रिय नहीं पुलिस 

आठ मई की रात को भी चोरों ने विद्यालय में चोरी की थी। इस पर विद्यालय के शिक्षक एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिले थे। उन्होंने सुरक्षा का भरोसा दिया था। सुबह चोरी की जानकारी पर आई पुलिस ने दावा किया कि रात एक बजे तक दीवार नहीं टूटी थी। रात में गश्त की गई थी। अब सवाल उठता है कि पुलिस की सक्रियता के बाद भी चोरी कैसे हो गई? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed