{"_id":"5c0932babdec224160711c56","slug":"thieves-stolen-the-safe-from-jewelry-shop-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ चोरों ने फिर की चोरी, सराफ की दुकान से उठा ले गए तिजोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ चोरों ने फिर की चोरी, सराफ की दुकान से उठा ले गए तिजोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 06 Dec 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
खेत में पड़ी मिली अलमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में चोरों ने चोरी की बड़ी घटना वारदात को अंजाम दिया। चोर सराफ की दुकान का शटर उठाकर तिजोरी उठा ले गए। उसके ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात निकाल लिए। खाली तिजोरी गुरुवार को एक खेत में पड़ी मिली।
बिचपुरी निवासी तेज प्रकाश वर्मा की कस्बा के मुख्य बाजार में श्री कृष्ण ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार रात को चोरों ने दुकान का शटर जैक से उठाया और वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह जानकारी पर पुलिस बुलाई गई। दुकान के पास ही खेत में खाली तिजोरी पड़ी मिली।
तेज प्रकाश ने बताया कि वो रोजाना जेवरात साथ लेकर जाते थे। मगर, चार दिन पहले भांजे की शादी थी। इस कारण जेवरात नहीं ले जा सके थे। तिजोरी में 30 ग्राम सोने के जेवरात, दस किलोग्राम चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये रखे थे।

तिजोरी में साढ़े छह लाख के जेवरात
जेवरात की कीमत तकरीबन 6.5 लाख रुपये है। दुकान के पीछे ही मालिक का घर है। बगल में फोटोस्टेट की दुकान है। इसके बावजूद चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं सराफ की दुकान में चोरी की घटना से दुकानदारों में आक्रोश है।
दुकानदारों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं रहती है। इसका चोर फायदा उठा रहे हैं। कस्बा में लगातार चोरी की वारदात हो रही हैं। पिछले 10 दिनों के अंदर कस्बे में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
सर्दी बढ़ने के साथ ही चोर भी सक्रिय हो गए हैं। यही वजह है कि चोरों के निशाने पर सुनसान इलाके और बाजार हैं। रात के समय कई इलाकों में गश्त नहीं रहती है। बाजार में पुलिस नहीं रहती है।