{"_id":"6281f702697735315209a124","slug":"thieves-stolen-jewelery-worth-lakhs-by-locking-the-family-members-in-room-agra-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घरवालों को कमरे में बंद कर लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए चोर, नींद से जागे तो उड़ गए होश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घरवालों को कमरे में बंद कर लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए चोर, नींद से जागे तो उड़ गए होश
Mon, 16 May 2022 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 May 2022 12:32 PM IST
सार
मलपुरा के गांव अभयपुरा में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रात के समय घर में घुसे चोरों ने सभी सदस्यों को कमरों में बंद कर चोरी की। जब परिवार नींद से जागा तो घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव अभयपुरा में रविवार की रात घर में सो रहे लोगों को कमरे में बंद कर चोर तीन लाख रुपये और लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
अभयपुरा गांव शिवराम सिंह बड़े काश्तकार हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब डेढ़ बजे उनका बड़ा बेटा बृजकिशोर पेशाब करने के लिए उठा। तब उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। इस पर बेटे ने उन्हें फोन किया। इस पर उन्होंने जाकर कमरे की कुंडी खोली। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वहां सारा सामान फैला पड़ा था। अलमारी के ताले टूटे थे। जेवर और नकदी गायब थी।
विज्ञापन
चोरी की सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता, सीओ अछनेरा राजीव सिरोही ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। परिजनों से भी पूछताछ की। सीओ ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

परिजन बता रहे 50 लाख की चोरी
पीड़ित ने बताया कि घर पर नौ मई को भतीजी की शादी हुई थी। ऐसे में सभी बहू और बेटियों के जेवर इसी अलमारी में रखे थे। घरवालों ने बताया कि चोर रस्सी के सहारे छत से होकर घर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने कमरों की कुंडी लगाकर चोरी की। चोर घर से तीन लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर ले गए हैं। परिजन चोरी हुए जेवर की कीमत करीब 50 लाख रुपये बता रहे हैं।
विज्ञापन
चोरी की सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता, सीओ अछनेरा राजीव सिरोही ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। परिजनों से भी पूछताछ की। सीओ ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन