फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole the gate of RRC Center

Agra News: आरआरसी सेंटर का गेट चुरा ले गए चोर

Mon, 30 Dec 2024 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole the gate of RRC Center
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर का गेट का एक पल्ला शुक्रवार को चोर चुरा कर ले गए। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत फरीदपुर में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए आरआरसी सेंटर का निर्माण बीते कुछ दिनों से चल रहा है।
आरआरसी सेंटर बनने के बाद घरों से कूड़ा उठाने का काम भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद आरआरसी सेंटर में कूड़ा निस्तारण का काम होगा। इससे गांव में साफ-सफाई दिखाई देगी। इसी आरआरसी सेंटर के गेट के एक पल्ले को शुक्रवार की रात को चोर चुरा ले गए। ग्राम प्रधान सूरजमुखी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। इस मामले में ग्राम प्रधान ने लिखित तहरीर पुलिस को दी है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed