फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole jewelry worth thousands

Agra News: चोरों ने हजारों की नकदी जेवर किए चोरी

Tue, 25 Jul 2023 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Jul 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelry worth thousands
चोरों ने हजारों की नकदी जेवर किए चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी





बिछवां। गांव सहारा में सोमवार की रात एक घर में घुसे चोर करीब 25 हजार की नकदी आदि सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह जब परिजन जागे तो जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।


थाना क्षेत्र के गांव सहारा निवासी उपकार सिंह चौहान एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव स्थित घर में मां दो पुत्रियां और एक पुत्र रह रहा है। सोमवार की रात सभी लोग बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय घर में घुसे चोरों ने रसोई घर में जाकर चाय के डिब्बे में रखी 25 हजार रुपये की नकदी चोरी की। इसके बाद एक जोड़ी पायल व पीतल के बर्तन आदि चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह जब परिजन जागे तो घर में हुई चोरी की जानकारी हुई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि छह दिन पहले ही गांव निवासी राजीव चौहान के घर से लाखों रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस अभी तक उक्त घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार हो रही वारदात से क्षेत्रीय लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed