फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole jewellery and cash from the army jawan house in firozabad

Firozabad News: फौजी के घर से 40 लाख की चोरी, 35 तोला सोने के जेवर और नकदी ले गए चोर

Wed, 24 Aug 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 05:33 PM IST
सार

फिरोजाबाद में चोरों ने मंगलवार रात एक फौजी के घर को निशाना बनाया। चोर घर से 35 तोला सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए। परिवार को घटना की जानकारी सुबह हुई।  

विज्ञापन
Thieves stole jewellery and cash from the army jawan house in firozabad
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलाल में एक फौजी के घर में बीती रात चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 40 लाख रुपये का सामान पार किया है। इसमें लगभग 35 तोले सोने के आभूषण, आठ लाख रुपये का कैश और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

 
नगला गुलाल निवासी ब्रजेश उर्फ बीटू सेना में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी गुजरात में है। मंगलवार सुबह छुट्टी समाप्त कर ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। रात में उनके परिवार के लोग बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात में अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और कमरों के ताले काट कर बक्शे, अलमारी और में रखे करीब 35 तोले सोने के आभूषण, आठ लाख रुपये का कैश और अन्य कीमती सामान चोरी कर छत के रास्ते ही साड़ी के सहारे नीचे उतर गए। 

विज्ञापन

गांव में चोरी की यह तीसरी बड़ी घटना

बुधवार की सुबह जब फौजी की पत्नी फूलमाला ने कमरे खुला देखा तो हैरान रह गईं। कमरों में फैला पड़ा सामान और खुले पड़ी अलमारी, बक्से और सूटकेश को देख परिवार में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में यह तीसरी बड़ी चोरी की घटना है। इससे पूर्व में भी घटनाएं हो चुकी हैं। ब्रजेश के चचेरे भाई उमाकांत ने बताया कि घटना की तहरीर थाने में दी है। चोरों ने करीब 40 लाख रुपये का सामान चोरी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। उमाकंत ने बताया कि शिकोहाबाद में एक प्लॉट का बैनामा कराना था, इसके लिए रुपये एकत्रित किए थे। जो अलग-अलग दो जगह रखे थे। लेकिन चोरों ने दोनों जगह रखे पांच लाख और तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके साथ ही 35 तोला सोना और अन्य सामान चोरी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed