{"_id":"695c0add4d34a939a60a2329","slug":"thieves-stole-goods-worth-rs-6-lakh-after-demolishing-a-transformer-agra-news-c-175-1-kas1003-141759-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रांसफॉर्मर गिराकर छह लाख का सामान चोरी कर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रांसफॉर्मर गिराकर छह लाख का सामान चोरी कर ले गए चोर
विज्ञापन
फोटो07सहावर में एटा रोड पर रखे ट्रांसफार्मर से की गई चोरी । संवाद
सहावर। एटा रोड स्थित राजा धर्मकांटे के पास रखे ट्रांसफॉर्मर को गिराकर चोर छह लाख का सामान चोरी कर ले गए। अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजा धर्मकांटे के पास में 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगा था। अवर अभियंता कमलेश कुमार गौतम ने बताया कि चोरों ने रविवार रात 11 हजार वोल्ट की लाइन का जंपर काटकर पहले आपूर्ति बंद की। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर को गिराकर उसके अंदर से तांबा, 400 लीटर तेल और अन्य सामान निकालकर ले गए। एसडीओ गौरव शर्मा व जेई कमलेश कुमार गौतम थाने पहुंचे। जेई ने तहरीर दी। जेई ने बताया कि करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
ठंड और कोहरे में सक्रिय हुए चोर
कासगंज। इन दिनों सर्दी और कोहरे का फायदा उठाकर चोर सक्रिय हो गए हैं। चोर रात में विद्युत निगम के उपकरणों को निशाना बना रहे हैं। दो दिन पहले चोरों ने पटियाली में भी ट्रांसफार्मर के तार काट दिए थे। इससे पहले चोरी को अंजाम दे पाते विद्युत कर्मी आपूर्ति गुल होने पर मौके पर पहुंच गए थे। इससे चोरी की वारदात नाकाम हो गई थी। अब चोरों ने सहावर में ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
वर्जन
जिले में 10 हजार ट्रांसफॉर्मर है। इनकी विद्युत कर्मियों की ओर से निगरानी की जाती है। देहात के सुदूर क्षेत्रों में रात को पेट्रोलिंग मुश्किल होती है। सहावर में चोरों ने ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -पीयूष कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण