फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole from local liquor store in agra

Agra News: छत काटकर चोरी...देसी शराब के ठेके से सात पेटियां और नकदी ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 14 Dec 2025 11:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:20 PM IST
सार

ठेका संचालक सुबह माैके पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। पुलिस चोरों का सुराग जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Thieves stole from local liquor store in agra
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घने कोहरे की आड़ लेकर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बीएसए फैक्टरी के सामने स्थित देसी शराब के ठेके को निशाना बनाते हुए चोरों ने शनिवार देर रात छत तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


रात के अंधेरे और घने कोहरे का फायदा उठाकर चोर ठेके की छत काटकर भीतर घुस गए। चोरों ने वहां रखी देसी शराब की सात पेटियां और करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


सुबह करीब 8 बजे आसपास के दुकानदारों ने ठेके की छत टूटी और अंदर सामान बिखरा देखा तो उन्होंने ठेका संचालक रमन सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब संचालक ने ठेके के भीतर का नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। ठेका संचालक की तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed