फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole cash, jewellery, shirts and pants from the JE's house.

Agra News: जेई के घर से नकदी, आभूषण के साथ शर्ट-पैंट भी ले गए चोर

Thu, 08 Jan 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 08 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash, jewellery, shirts and pants from the JE's house.
आगरा। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-14 में रहने वाले दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जेई राकेश कुमार के घर चोरी हो गई। वह पत्नी को पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने गुरुग्राम ले गए थे। शिकायत पर सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जेई राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 4 जनवरी को पत्नी को दिल्ली पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलवाने गुरुग्राम गए थे। रात 12 से 2 बजे के बीच चोरों ने ताले तोड़कर चोरी अंजाम दी। लौटने पर घटना की जानकारी हुई। चोर करीब 40 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण के साथ बेडशीट और पैंट-शर्ट भी चुरा ले गए। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed