{"_id":"61e1a5e482494d78dc5e2bb2","slug":"thieves-stole-cash-and-jewellery-from-businessman-house-near-police-post-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पुलिस चौकी के पास कारोबारी के घर में नौ लाख की चोरी, कटोरे में रखी चिल्लर भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पुलिस चौकी के पास कारोबारी के घर में नौ लाख की चोरी, कटोरे में रखी चिल्लर भी ले गए चोर
Fri, 14 Jan 2022 10:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:03 PM IST
सार
आगरा में एक बार फिर चोरों ने दिनदहाड़े पुलिस की नाक के नीचे चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में जीवनी मंडी पुलिस चौकी के पास पूनम कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार दोपहर को चोरों ने कारोबारी के घर से छह लाख के जेवरात और तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने पूरी वारदात को एक घंटे में अंजाम दिया। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
कारोबारी विष्णु गुप्ता का चांदी की पायल की सफाई का काम है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को सुबह काम से गए थे। मां सरोज गुप्ता घर से बाहर गई थीं। पत्नी स्वाती भी दोपहर में एक बजे मायके चली गईं। दो बजे मां घर आईं। मुख्य गेट का कुंडा उखड़ा हुआ था। वहीं कमरे में अंदर अलमारी खुली पड़ी थीं।
रेजगारी से भरा कटोरा भी ले गए
एक अलमारी में रखे छह लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवरात, तीन लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। दूसरी अलमारी भी चोरों ने खोली, लेकिन उसमें कुछ नहीं रखा था। चोर रेजगारी से भरा छोटा कटोरदान भी ले गए थे, लेकिन उसे सीढ़ियों पर फेंक दिया। वो पड़ा हुआ मिल गया।
विज्ञापन
विष्णु गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य संकलन किया। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। कॉम्प्लेक्स के बाहर दुकान हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। आशंका है कि किसी जानकार ने रेकी की। इसके बाद चोरी को अंजाम दिया गया।