फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves steal goods and oil worth Rs 4.50 lakh from power transformer in etah

Etah: चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर को भी नहीं छोड़ा, 4.50 लाख का तेल व सामान चोरी

Thu, 04 Aug 2022 03:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 03:32 PM IST
सार

अवर अभियंता अर्जुन सिंह ने बताया कि मोहल्ला पश्चिमी जाटवान में मूवेबल ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। इसमें से चोरी हुए तेल व सामान की कीमत 4.50 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
Thieves steal goods and oil worth Rs 4.50 lakh from power transformer in etah
ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में राजा का रामपुर कस्बा मोहल्ला पश्चिमी जाटवान में पेट्रोल पंप के सामने खड़े मूवेबल विद्युत ट्रांसफार्मर से चोरों ने 4.50 लाख रुपये का सामान और तेल चोरी कर लिया। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर खुला पड़ा देखा। जिसकी सूचना पर लाइनमैन सहित विभागीय लोग मौके पर पहुंचे। ट्रांसफार्मर का बिखरा हुआ सामान और फैला हुआ तेल दिखाई दिया। आसपास ट्रांसफार्मर के बोल्ट और पेचकस इत्यादि मिले।
विज्ञापन


लाइनमैन कृपाल ने बताया की मूवेबल ट्रांसफार्मर जरूरत पड़ने पर एक जगह से दूसरे स्थान पर ले जाकर खराब ट्रांसफार्मर के स्थान पर लगाने के काम आता था। जिससे विद्युत सप्लाई दी जाती थी। यह ट्रांसफार्मर 400 केवीए का है। रात के समय चोरों ने ट्रांसफार्मर के अंदर की क्वॉयल और तेल चोरी कर लिया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार चोर पीछे बने तालाब से होकर सामान लेकर गए हैं, जिनके पैरों के निशान जगह-जगह दिखाई पड़ रहे हैं। थाना प्रभारी संजय राघव और कस्बा इंचार्ज राजेश चौहान ने भी पहुंचकर पड़ताल की। अवर अभियंता अर्जुन सिंह ने बताया कि मोहल्ला पश्चिमी जाटवान में मूवेबल ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। इसमें से चोरी हुए तेल व सामान की कीमत 4.50 लाख रुपये आंकी गई है। थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed