फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves cleaned the house by locking the homeowners in their rooms

Agra News: गृहस्वामियों को कमरों में बंद कर चोरों ने किए घर साफ

Fri, 22 Sep 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Thieves cleaned the house by locking the homeowners in their rooms
गंजडुंडवारा। ग्राम गनेशपुर में चोरों ने तीन घरों में धावा बोला। उन्होंने गृहस्वामियों को कमरों में बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीनों घरों से लाखों रुपये की नकदी, आभूषण आदि चोरी कर ले गए। पुलिस को अभी एक मामले में तहरीर मिली है। पुलिस चोरी की मामलों की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, चोरों ने शहजाद पुत्र अलीहसन के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गृहस्वामी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के कमरों के दरवाजे बंद कर दिए। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर उनके घर से सेफ मे रखे लगभग 1.20 लाख रुपये की नकदी के अलावा लाखाें रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों ने रवेंद्र पुत्र लालाराम के मकान से 10 हजार नगद व डेढ़ लाख के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं शाहरुख पुत्र शहजाद हुसैन के घर में घुसकर चोरों ने कमरों के दरवाजे बंद कर दिए। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

चोर घर से लगभग 40 हजार मूल्य के आभूषण आदि चोरी कर ले गए। परिजनों को जब चोरी की वारदात का पता चला तो शोर शराबा किया। इसके बाद लोगों ने उनके घर के दरवाजे खोले। तीन मकानों में हुई चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। दिन निकलने पर पुलिस को चोरी की वारदात की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को अभी शाहरुख के घर में हुई चोरी की तहरीर मिली है। अन्य चोरी की वारदातों की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना की पुलिस जांच कर रही है। अभी कितना माल चोरी गया है इस विंदु पर भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें लगाई गई हैँ। जल्द ही तीनों चोरी की वारदाताें का पुलिस खुलासा करेगी- सौरभ दीक्षित, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed