{"_id":"613e3fbd8ebc3ef16477e148","slug":"thieves-carried-out-the-crime-in-three-houses-in-nagla-tank-mainpuri-news-agr5072719168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला टांक में चोरों ने तीन घरों में वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला टांक में चोरों ने तीन घरों में वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल के गांव नगला टांक में शनिवार की रात चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीनों घर से चोर करीब छह लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी जुटाई।
थाना क्षेत्र के गांव नगला टांक निवासी प्रमोद कुमार फौजी शनिवार की रात खाना खाकर परिजनों के साथ परिजनों के साथ कमरे में सो रहे थे। रात को किसी समय छत के रास्ते चोर घर में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अल्मारी में रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने पड़ोस के रहने वाले ऋषिकेश के घर में नकब लगाकर प्रवेश किया। घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लिया।
इसी रात चोरों ने गांव निवासी धनीराम के घर से भी चोर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर नकदी चुरा ले गए। एक ही रात में तीन वारदात अंजाम देने के बाद चोर बिना किसी को जानकारी हुई चले गए। रविवार की सुबह जब पीड़ित लोग जागे तो कमरे व अलमारी आदि के ताले टूटे देख तो होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। गृहस्वामियों से चोरी गए जेवर नकदी के बारे में जानकारी ली, वहीं घटनास्थल का निरीक्षण जांच की। पीड़ित प्रमोद कुमार, ऋषिकेश और धनीराम की ओर से थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है।