फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves carried out more than twenty incidents of theft and robbery in twenty-five days In Agra

Agra: सर्द रातों में चोरी-लूट... पुलिस की गश्त फेल, 25 दिनों में 20 से अधिक वारदात; घरों को निशाना बना रहे चोर

Wed, 24 Jan 2024 01:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 01:54 PM IST
सार

आगरा में सर्द रातों में चोरी-लूट की वारदातें हो रही हैं। यहां पुलिस की गश्त फेल नजर आ रही है। जिले में 25 दिनों में 20 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया। चोर अधिकतर घरों को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
thieves carried out more than twenty incidents of theft and robbery in twenty-five days In Agra
चोरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सर्द रातों में शहर से लेकर देहात तक चोरी-लूट की वारदात हो रही हैं। राह चलते बदमाश वारदात कर रहे हैं। बंद घरों को भी निशाना बना रहे हैं। पुलिस की गश्त भी वारदात रोकने में फेल हो रही है। 25 दिनों में 20 से अधिक वारदात हो चुकी हैं। कई मामलों में पुलिस खुलासे से भी दूर है।

विज्ञापन

शहर के बाहरी इलाकों में ज्यादा घटनाएं

शहर के बाहरी इलाकों में चोर और लुटेरे अधिक वारदात कर रहे हैं। सिकंदरा, सदर, ताजगंज, ट्रांस यमुना काॅलोनी के कई इलाके हाईवे से जुड़े हुए हैं। इस वजह से वारदात कर बदमाश आसानी से शहर से बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में उन्हें पकड़ना भी आसान नहीं हो पाता है।

विज्ञापन

एटीएम उखाड़ने वालों का सुराग नहीं

8 जनवरी की रात को कागारौल में बड़ी वारदात हुई थी। आगरा-जगनेर रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का एटीएम बदमाश उखाड़कर ले गए थे। एटीएम में 29 लाख से अधिक रकम थी। पुलिस आयुक्त ने एसओ को लाइनहाजिर किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम 12 जनवरी को फतेहपुर सीकरी स्थित सिकरौदा नहर में पड़ा मिला था। उसमें से रकम निकाली गई थी। पुलिस को राजस्थान के बदमाशों पर अंदेशा है। इसलिए दो टीम भरतपुर व धौलपुर के आसपास डेरा डाले हुए हैं। मगर, 13 दिन में कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

ये हो चुकी हैं वारदात

  • 27 दिसंबर 2023 की रात को फाउंड्री नगर स्थित मनोज अग्रवाल की फैक्टरी से लाखों के इंजन के पाट्र्स चोरी कर लिए गए।
  • 6 जनवरी को ट्रांस यमुना कॉलोनी में सौरभ कुमार के घर में चोरी हुई थी। 5 लाख के गहने और 1.85 लाख रुपये चोरी किए गए थे।
  • 9 जनवरी को शाहगंज की गणेश नगर कॉलोनी में वसीम खां के घर से चोर लाखों के जेवर, बर्तन, टीवी और नकदी ले गए।
  • 10 जनवरी की रात 11 बजे नया घेर निवासी संजय से पालीवाल पार्क के पास मोबाइल लूटा गया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार रात को बदमाश पकड़े गए।
  • 14 जनवरी को जगदीशपुरा की रामा विहार काॅलोनी निवासी शशांक सिंह गंगवार के घर में चोरी हुई। 8 लाख रुपये का सामान चोर ले गए।
  • 15 जनवरी की रात को गेट बंद कॉलोनी बृजधाम फेज-1, कमला नगर में 5 चोरों ने डाॅ. निखिल धींगड़ा के मकान को निशाना बनाया। 8 लाख के गहने और नकदी ले गए।
  • 16 जनवरी की रात को पथौली निवासी मोहित शर्मा से शास्त्रीपुरम में लूट हुई थी। 5 बदमाशों ने मोबाइल, पर्स और बैग लूट लिया था।
  • 16 जनवरी की रात को आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 8 में बाबूलाल खंडेलवाल के मकान से 5 लाख के जेवरात, 60 हजार रुपये चोरी हुए।
  • 18 जनवरी की शाम को ट्रांस यमुना में आशा दीक्षित से टहलने के दौरान मोबाइल लूटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed