फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves came by auto took six batteries and money from the shop incident was captured in CCTV

Agra: ऑटो से आए चोर, दुकान से ले गए छह बैटरी और रुपये; सीसीटीवी में वारदात कैद

Mon, 11 Nov 2024 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 10:19 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी के फेज-1 में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी करने के लिए चोर ऑटो से आए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Thieves came by auto took six batteries and money from the shop incident was captured in CCTV
सीसीटीवी में वारदात कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना स्थित गोयल कट पर स्थित एक बैटरी की दुकान से शनिवार रात चोर 6 बैटरी-इनवर्टर और एक लाख रुपये चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर ऑटो से आए थे।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना काॅलोनी फेज-1 में अंकित बंसल की दुकान है। रविवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे थे। एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आया कि रात करीब 3:14 बजे बिना नंबर के ऑटो में दो युवक आए। ऑटो रोककर प्लाॅट की तरफ गए, बाद में दुकान के बाहर बैठ गए।
विज्ञापन


पहले एक युवक ने शटर के ताले तोड़ने की कोशिश की। सफल नहीं होने पर दूसरा युवक ऑटो से सब्बल लेकर आया। ताले तोड़कर दुकान में घुसे और चोरी कर चले गए। चोर दो बड़ी और चार छोटी बैटरी के साथ 1 लाख रुपये भी ले गए। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस को 13 साल तक देता रहा चकमा, खुद की बहन की वजह से हो गया गिरफ्तार; 50 हजार का है इनामी


व्यापारियों में आक्रोश
घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में गश्त नहीं रहती है। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं। सर्दी आने वाली हैं। इसके बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed