फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kept dodging the police for 13 years got arrested because of  own sister prize money is worth Rs 50 thousand

UP: पुलिस को 13 साल तक देता रहा चकमा, खुद की बहन की वजह से हो गया गिरफ्तार; 50 हजार का है इनामी

Mon, 11 Nov 2024 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 09:55 AM IST
सार

पुलिस ने 13 साल बाद 50 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने के लिए वो गुजरात में आइसक्रीम बेच रहा था। उसने बहन से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस उस तक पहुंच गई।
 

विज्ञापन
Kept dodging the police for 13 years got arrested because of  own sister prize money is worth Rs 50 thousand
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस के लिए 13 साल से सिरदर्द बने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर राजू को शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया। वह गुजरात के जूनागढ़ में आइसक्रीम बेचकर परिवार पाल रहा था। हाल में वो अपने परिजन के संपर्क में आया था। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर न्यू आगरा क्षेत्र से पकड़ लिया। उस पर पांच मुकदमे हैं।
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वर्ष 2009 से 2011 तक चोरी के मामलों में फिरोजाबाद के गांव पुनच्छा का राजू आरोपी था। वर्ष 2010 में उसके गैंग के 4 लोग जेल भेजे गए थे। यह फरार था। पूर्व में नगला पदी में रहता था। पुलिस ने घर की कुर्की भी करा दी। वर्ष 2011 में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। तब से थाना न्यू आगरा पुलिस तलाश में थी। 50 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सीएम डैशबोर्ड: कानून व्यवस्था में आगरा की हालत बेहद खराब, 10 में से 5.06 अंक मिले...16वें नंबर पर फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन



बहन से किया संपर्क
राजू की एक बहन मथुरा तो दूसरी भिंड, मध्यप्रदेश में रहती है। मगर, वो उनके संपर्क में भी नहीं था। एसओजी प्रभारी जैकब फर्नांडिस के साथ उनकी टीम के राजीव पाराशर, आशीष शर्मा, आमिर खान सहित अन्य को लगाया गया था। टीम को सूचना मिली कि राजू कई दिन से अपने परिवार के संपर्क में है। जाल बिछाया गया। वह परिवार से मिलने जा रहा था, तभी शनिवार रात न्यू आगरा क्षेत्र में पकड़ लिया गया।

नहीं पता था, पकड़ लेगी पुलिस
उसने बताया कि फरारी के बाद उसने शादी कर ली। उसके तीन बच्चे हैं। वह गुजरात के अलग-अलग जिलों में रहा। मजदूरी करने लगा। बाद में उसने आइसक्रीम बेचकर गुजारा करने लगा। उसे नहीं पता था कि उसे पुलिस पकड़ लेगी, इसलिए आगरा आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed