फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves broke the wall of the shop stole garlands and bundles of new notes

Agra Crime: चोरों ने तोड़ दी दुकान की दीवार, नए नोटों की माला और गड्डी चोरी

Thu, 24 Nov 2022 10:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 10:25 PM IST
सार

शाहगंज बाजार में चोरों ने दुकान की दीवार तोड़ दी। चोर दुकान से नए नोटों की माला और गड्डी चोरी कर ले गए। घटना के बाद से व्यापारियों में आक्रोश है।
 

विज्ञापन
Thieves broke the wall of the shop stole garlands and bundles of new notes
चोरी गए माल का आंकलन करता पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज बाजार में बुधवार रात को चोरों ने रिपेयरिंग और जनरल स्टोर की दुकान की दीवार तोड़ दी। इसके बाद दुकान में बेचने के लिए रखे लाखों रुपये के नए नोटों की माला और गड्डी चोरी कर ली। इसके साथ ही कुछ सामान भी ले गए। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

रूई की मंडी के रहने वाले गुलाबचंद की शाहगंज बाजार में रिपेयरिंग एंड जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। वह किचिन का सामान से लेकर हीटर, प्रेस सहित अन्य सामान की बिक्री करते हैं। गुलाब चंद के भाई टीकम दास ने बताया कि सहालग होने की वजह से दुकान में दूल्हों के पहनने के लिए रुपयों की माला भी लेकर आए थे। बृहस्पतिवार सुबह वह दुकान खोलने आए तो सामान बिखरा हुआ था। तीसरी मंजिल पर बने गोदाम की पीछे की दीवार में छेद था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - Agra: केबीसी में आगरा की साक्षी खंडेलवाल ने 6.40 लाख रुपए जीते, आईएएस बनने का है सपना

विज्ञापन
विज्ञापन

कुकर भी कर ले गए  चोरी 

चोरों ने दुकान से से लाखों रुपये की माला और नए नोट की  गड्डी चोरी कर ली। कुकर सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण भी ले गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। चोरों ने तकरीबन चार लाख के नोट और माला चोरी की हैं। 

चौराहे पर रहती है पिकेट, बंद थे दुकान के कैमरे

टीकम दास ने बताया कि रूई की मंडी चौराहे पर पुलिस की पिकेट रहती है। बाजार में चौकीदार भी तैनात हैं। इसके बावजूद दीवार तोड़ने की आवाज किसी ने नहीं सुनी। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मगर, वो बंद थे। कुछ साल पहले उनकी दुकान में आग लग गई थी। हादसा कैमरों के तारों में शार्ट सर्किट की वजह से हुआ था। इस कारण कैमरे बंद करके ही वो जाते हैं। व्यापारियों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाए हैं। उनमें आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed