फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves broke the grill of the grocery shop stole coins worth Rs 60 thousand and goods worth Rs 2.5 lakh

Etah: चोरों ने किराने की दुकान का तोड़ा जंगला, 60 हजार के सिक्के और ढाई लाख का सामान कर ले गए चोरी

Mon, 08 Jul 2024 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 10:07 AM IST
सार

अलीगंज कस्बे में चोरों ने किराना की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का जंगला तोड़कर 60 हजार के सिक्के और ढाई लाख का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब दुकानदार ने शटर उठाकर सामान बिखरा पड़ा देखा। 
 

विज्ञापन
Thieves broke the grill of the grocery shop stole coins worth Rs 60 thousand and goods worth Rs 2.5 lakh
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज कस्बे में शनिवार रात चोरों ने किराने की दुकान को निशाना बनाया। जंगला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 60 हजार की रेजगारी व ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला गंगा दरवाजा स्थित गौतम बुद्ध स्कूल के पास राजेश किराना स्टोर से चोरी हुई है। दुकान स्वागत राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरों ने शनिवार की रात दुकान की दूसरी मंजिल पर चढ़कर जंगला तोड़ लिया। दुकान के अंदर घुसकर गुल्लक में रखी लगभग 60 हजार की रेजगारी और लगभग ढाई लाख रुपए की सिगरेट व अन्य सामान ले गए। जब रविवार सुबह मैंने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। गुल्लक खुली हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वहीं व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद कुमार आर्य तथा महामंत्री राकेश कुमार स्वर्णकार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी की खुलासा करने की मांग की। बता दें कि मई में गांधी मूर्ति चौराहा स्थित सचिन गुप्ता की किराने की दुकान से इसी प्रकार से चोरी हुई थी। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व अन्य बिंदुओं के माध्यम से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed