फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves break locks of fast track court in mathura

चोरों ने बनाया फास्ट ट्रैक कोर्ट को निशाना, कार्यालय में रखी 1400 फाइलें खंगालीं

Tue, 23 Oct 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 23 Oct 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
thieves break locks of fast track court in mathura
चोर - फोटो : डेमो फोटो
मथुरा में फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के कार्यालय का चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर अपने साथ कुछ ले गए हैं या नहीं, यह तो अभी साफ नहीं हुआ है लेकिन मौके पर फाइलें बिखरी मिली हैं। फाइलों से छेड़छाड़ करने की आशंका भी जताई जा रही है। उधर, कोर्ट कर्मचारी देर शाम तक फाइलों की गिनती में लगे रहे। फोरेंसिक टीम ने भी कोर्ट में पहुंचकर पड़ताल की।    
विज्ञापन

          
शनिवार की शाम को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के कर्मचारी कोर्ट कार्यालय और गैलरी के गेट का ताला लगाकर अपने घर को गए थे। रविवार को अवकाश था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब कर्मचारी कोर्ट पहुंचे तो कोर्ट कार्यालय का गेट खुला मिला। सत्र लिपिक विनोद को गेट का ताला भी गायब मिला।
विज्ञापन

 
ताला तोड़ने में प्रयोग की गईं सरिया भी पड़ी मिलीं। उन्होंने इसकी जानकारी न्यायाधीश कंचन को दी। इसके साथ ही थाना सदर पुलिस को भी सूचित किया गया। सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र और थाना सदर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र धहिया कोर्ट पहुंचे। उन्होंने मौके से मिला सरिया कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1400 फाइलों को खंगाला

फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। सत्र बाबू ने मामले में थानाध्यक्ष सदर को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सदर ने बताया कि अभी कोर्ट लिपिक फाइलों की गिनती कर रहे हैं। फाइलों की गिनती होने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।       
 
चोरों ने कोर्ट कार्यालय में रखी गईं करीब 1400 फाइलों को खंगाला है। माना जा रहा है कि चोर किसी संगीन मामले में लिप्त अपराधी हो सकते हैं। हत्या और अन्य कई संगीन मामलों की सुनवाई एफटीसी कोर्ट में चल रही है। कोर्ट कर्मचारी इन्हीं फाइलों की खोजबीन में जुटे हैं। शाम तक उनके द्वारा करीब 400 फाइलों को खोज लिया। कर्मचारियों को आशंका है कि चोरों ने किसी फाइल की खोजबीन की है।

कोर्ट में कैसे घुसे चोर    

माना जा रहा है कि चोर कोर्ट गैलरी में तीन मंजिला कोर्ट परिसर की छत के रास्ते आया। छत तक जाने वाली सीढ़ियों पर दरवाजा नहीं है। सीढ़ियों के रास्ते सबसे नीचे बनी कोर्ट कार्यालय तक पहुंचा, इसके बाद कोर्ट कार्यालय का ताला तोड़ा गया। चोर अपने साथ ताला भी ले गए। माना जा रहा है इस समय कोर्ट में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। मजदूरों की सीढ़ियों का प्रयोग कर चोर तीसरी मंजिल तक पहुंचे होंगे। 

पहले भी शातिर लगा चुके हैं कार्यालय में आग       

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शातिरों द्वारा एडीजे कोर्ट में कार्यालय में आग लगा दी गई थी। जिसमें कर्मचारी पता ही नहीं कर सके थे कि कौन सी फाइल के कारण वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात में दो सत्र लिपिक तथा सुरक्षा को जिम्मेदार चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed