फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves became active in Agra Rs 29 lakh stolen from two houses

आगरा में चोर हुए सक्रिय:  दो घरों में 29 लाख की चोरी, लखनऊ में तैनात महिला सिपाही का घर भी किया साफ

Sat, 30 Sep 2023 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 10:20 AM IST
सार

आगरा में चोर सक्रिय हो गए हैं। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। लखनऊ में तैनात महिला सिपाही के घर के भी ताले तोड़ दिए और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। 
 

विज्ञापन
Thieves became active in Agra Rs 29 lakh stolen from two houses
चोरी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर के दहतोरा और सरला बाग में चोरों ने महिला सिपाही और अधिवक्ता के घर को निशाना बनाया। 29 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


पहली घटना दहतोरा स्थित ज्योति नगर में सिपाही प्रियंका के घर में हुई। प्रियंका लखनऊ में तैनात हैं। वह 23 अगस्त को ड्यूटी पर गईं थीं। पति गांव चले गए। घर में ताला लगा हुआ था। देखरेख के लिए उनके रिश्तेदार घर आ जाते थे। 24 सितंबर को चोरी का पता चला। चोरों ने घर के पिछले हिस्से पर सीढ़ी लगाकर प्रवेश किया। अलमारी के लॉकर को तोड़कर तकरीबन 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी चोरी कर ले गए। सिपाही ड्यूटी में होने के कारण आगरा नहीं आ सकीं। उन्होंने शुक्रवार को थाना सिकंदरा में तहरीर दी।
विज्ञापन


दूसरी घटना दयालबाग के सरला बाग में हुई। अधिवक्ता मोहन सिंह वर्मा बृहस्पतिवार को परिवार सहित दिल्ली गए थे। घर पर ताला लगा गए। काॅलोनी के गार्ड को घर की चाबी दे गए थे। उसे देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी थी। रात में गार्ड घर देखने गए। तभी दरवाजा खुला देखा। इस पर उसने मोहन सिंह को सूचना दी। इस पर परिवार के लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोर घर से 1 लाख रुपये और 18 लाख के जेवरात चोरी करके ले गए। आशंका जताई कि घटना के पीछे किसी जानकार का हाथ है। कमरे का दरवाजा जंगले में हाथ डालकर खोला गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों के बारे में सुराग तलाशे जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed