फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thief Stolen In Agra Jagdishpura Police Station Gold And Money With Arms

आगरा के थाने में 25 लाख की चोरी: मालखाने में लगी सेंध, लापरवाही पर दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 17 Oct 2021 12:42 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 17 Oct 2021 12:42 PM IST
सार

आगरा में चोरों से आम जन ही नहीं, पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। इस बार चोरों ने थाने में सेंध लगाई है। थाने के मालखाने में रखे 25 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। मालखाने में चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लापरवाही में निरीक्षक, दरोगा, हेड मोहर्रिर सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। 

विज्ञापन
Thief Stolen In Agra Jagdishpura Police Station Gold And Money With Arms
आगरा: थाना जगदीशपुरा पर पुलिस और फोरेंसिक की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने में चोरों ने शनिवार रात को सेंध लगा ली। चोर मालखाने के पिछले दरवाजे को खोलकर अंदर घुस गए। इसके बाद बक्से के ताले तोड़कर 25 लाख रुपये चोरी करके ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


चोरी करने वाले का पता नहीं चल सका। ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार तिवारी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। चोर की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया है।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के मालखाना का प्रभार हेड मोहर्रिर प्रताप भान सिंह संभाल रहे थे। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे प्रताप भान सिंह ड्यूटी पर आए। इसके बाद चाय पीने गए। लौटकर आए तो मालखाना चेक किया। इसमें सामान बिखरा हुआ था। अंदर बक्से का ताला टूटा था। उसमें रखे 25 लाख रुपये चोरी हो चुके थे। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि थाना का एक गेट बोदला-लोहामंडी मार्ग पर है। यह बंद रहता है। यहां पर झाड़ियां हैं। इस गेट से अंदर 25 मीटर की दूरी पर थाना के भवन में बना मालखाना का पिछला गेट और खिड़की है। चोर ने पहले खिड़की का गेट खोलने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दिया। 

इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर 25 लाख रुपये चोरी कर लिए। यह कैश 13 अक्तूबर को आवास विकास कालोनी के सेक्टर तीन में रहने वाले रेलवे के ठेकेदार प्रेमचंद के घर से चोरी की घटना के खुलासे में आरोपी से बरामद किया गया था। यह रकम उसने सोना बेचकर अपने पास रखी थी। चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

बक्से में रखा था 3.962 किलोग्राम सोना और असलहे
रेलवे ठेकेदार के घर में चोरी के खुलासे में पुलिस ने 24 लाख रुपये कैश के साथ ही 3.962 किलोग्राम सोने की ब्रेड भी बरामद की थीं। यह भी बक्से में रखा हुआ था। इसके अलावा दो पिस्टल भी रखी थीं। मालखाने में अभियुक्तों से बरामद सोने चांदी के जेवरात और असलहे रखे होते हैं। 

मालखाने में घटना के बाद यही सूचना मिली कि सोना, पिस्टल और 25 लाख रुपये चोरी हुए हैं। इस पर पुलिस ने जांच की। मगर, सोने के जेवरात और पिस्टल रखी मिल गईं। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

आखिर क्या कर रहे थे पुलिस वाले?
थाना के कार्यालय में तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रात में लगी थी। इसके अलावा हेड मोहर्रिर भी मालखाने पर ताला लगाकर जाते हैं। चोर ने ताले तोड़े, लेकिन कार्यालय में पुलिसकर्मियों को पता नहीं चला। 

लापरवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार तिवारी के अलावा रात्रि अफसर एसआई रामनिवास, आरक्षी जितेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, महिला सिपाही साजदा और हेड मोहर्रिर प्रताप भान सिंह को निलंबित कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, लेकिन कोई संदिग्ध नजर नहीं आया।

एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि थाना जगदीशपुरा के मालखाने के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर 25 लाख रुपये चोरी की वारदात हुई है। लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच कराई जाएगी। चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करके टीमों को चोर की धरपकड़ के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed