{"_id":"632c5cb2a2fe3036711fc049","slug":"thief-stolen-22-street-lights-from-agra-delhi-national-highway-nhai-lodge-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये तो हद है: चोरों ने अंधेरे में डुबो दिया राष्ट्रीय राजमार्ग-19, पोल से चोरी कीं 22 लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये तो हद है: चोरों ने अंधेरे में डुबो दिया राष्ट्रीय राजमार्ग-19, पोल से चोरी कीं 22 लाइटें
Thu, 22 Sep 2022 06:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Sep 2022 06:31 PM IST
सार
मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि एनएचएआई ने दोनों थानों में 11-11 स्ट्रीट लाइट चोरी होने की शिकायत की है। मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हाइवे (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर लगीं स्ट्रीट लाइटें चोरों के निशाने पर हैं। चोर आईएसबीटी फ्लाईओवर के बीच में लगीं 22 स्ट्रीट लाइट चोरी कर ले गए। मामले में दो थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एक वर्ष पहले आईएसबीटी फ्लाईओवर शुरू हुआ था। इसके दोनों तरफ विशेष स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थीं, जिससे दुर्घटना न हों। 18 सितंबर को एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम गश्त पर थी। आईएसबीटी पर अंधेरा पड़ा था। टीम को स्ट्रीट लाइटें चोरी मिलीं। इसकी शिकायत पुलिस से की। जिस जगह पर चोरी हुई, वह क्षेत्र दो थानों न्यू आगरा और हरीपर्वत में आता है। इसलिए दोनों थानों में 11-11 स्ट्रीट लाइटें चोरी होने की तहरीर दी गई। चोर 22 स्ट्रीट लाइटें खोलकर चोरी कर ले गए हैं। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। चोरों की पहचान की जा रही है।

20 से 30 फुट ऊंचाई पर थीं
पुलिस को आशंका है कि स्ट्रीट लाइट चोरी करने के लिए चोर पूरी तैयारी करके आए होंगे। क्योंकि स्ट्रीट लाइट तकरीबन 20 से 30 फुट से अधिक की ऊंचाई पर थीं। इन लाइट को बड़ी सीढ़ी मदद से ही खोला जा सकता है। चोरों ने खुद को कर्मचारी बताया होगा, तभी तो किसी को शक भी नहीं हुआ।
विज्ञापन