फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thief stole the offering and goods In Srimad Bhagwat katha

श्रीमद्भागवत कथा में आया चोर: आचार्य से आशीर्वाद लिया, रात में खाना खाया...फिर ले उड़ा चढ़ावा और सामान

Sat, 12 Oct 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 10:06 AM IST
सार

न्यू आगरा क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा में आए चोर ने मंडली में शामिल होकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। 

 

विज्ञापन
thief stole the offering and goods In Srimad Bhagwat katha
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के न्यू आगरा के आनंदी भैरव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में एक चोर ने आचार्य से आशीर्वाद लिया। मंडली में शामिल होकर भजन-कीर्तन किया। रात में साथ में खाना खाने के बाद सो गया। तड़के अपने साथी की मदद से ऑटो में मंडली के वाद्य यंत्र, मोबाइल और चढ़ावे में मिली रकम लेकर रफूचक्कर हो गया। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलने पर मंदिर के महंत ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


आनंदी भैरव मंदिर के महंत निवृताई नाथ ने बताया कि बृहस्पतिवार से मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा हो रही है। कथावाचक वृंदावन स्थित फरेरा के आचार्य बृजेश कुमार शास्त्री हैं। वह अपने शिष्यों के साथ कथावाचन के लिए आए हुए हैं। पहले दिन की कथा संपन्न होने के बाद एक युवक आचार्य से मिला। वह खुद को वाद्ययंत्र बजाने वाला बताने लगा। उसने आचार्य के पैर भी छुए। आशीर्वाद लेने के बाद उनके कथावाचन का गुणगान किया।
विज्ञापन


बाद में आचार्य की मंडली के लोगों से भी घुल-मिल गया। उधर, मंडली में शामिल लोग उसे मंदिर का सेवादार समझने लगे। उसके कहने पर मंडली में शामिल कर लिया। रात में वह मंदिर परिसर में ही सो गया। सुबह लोग जागे तो वाद्य यंत्र, मोबाइल और रुपये न देखकर सन्न रह गए। युवक भी नहीं था। इस पर पुलिस से शिकायत की। चोर चढ़ावे में मिले तकरीबन 32 हजार रुपये भी ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कथा व्यास ने अपनी मंडली में एक अजनबी युवक को शामिल कर लिया था, जो सारा सामान समेटकर चला गया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। वारदात करने वाले दोनों शातिरों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में कुछ फुटेज भी मिले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed