फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thief arrested for stealing expensive bicycles from posh colonies in agra

आगरा में 'बेबी चोर' गिरफ्तार: एक साल में चुराईं 30 महंगी साइकिलें, पॉश कॉलोनियों में करता था चोरी

Fri, 06 Aug 2021 12:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Aug 2021 12:51 PM IST
सार

आरोपी युवक एक साल में 25-30 साइकिल चोरी कर चुका है। कुछ साइकिलों को बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
thief arrested for stealing expensive bicycles from posh colonies in agra
आरोपी युवक और बरामद साइकिलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुलिस ने ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो पॉश कालोनियों से महंगी साइकिल चुराता था। वह पलक झपकते ही साइकिल उठाकर रफूचक्कर हो जाता था। 10 हजार की साइकिल एक हजार में बेचकर अपने खर्चे पूरे करता था। थाना कमला नगर पुलिस ने गुरुवार को उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन


थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी पटेल नगर स्थित मस्ता की बगीची निवासी दीपक माहौर उर्फ बेबी चोर है। उसे मनोहर पुर पुष्पांजलि सिटी आवासीय योजना के पास से चोरी की एक साइकिल के साथ पकड़ा गया। 
विज्ञापन


लोगों ने आरोपी का नाम रखा बेबी चोर
पूछताछ में उसने बताया कि वह एक साल से चोरी कर रहा है। मां का नाम बेबी है। वह घरों में काम करती हैं। मां जब काम पर जातीं तो वह पड़ोसियों का कुछ सामान उठा लाता था। इस पर लोगों ने उसका नाम बेबी चोर रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह पॉश कॉलोनियों में घूमता रहता है। महंगी साइकिल को मौका देखकर उठा ले जाता है। अब तक 25-30 साइकिल चोरी कर चुका है। हाल ही में कमला नगर में दो जगह से साइकिल चोरी की थी। दोनों साइकिल बरामद हो गईं। इनके मुकदमे भी पुलिस ने दर्ज कर रखे थे। पुलिस ने दोनों पीड़ितों को बुलाकर साइकिल दे दी। साइकिल मिलने से बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

दवा की जरूरत थी तो चोरी करने लगा
पुलिस ने बताया कि दीपक का एक साल पहले एक्सीडेंट हो गया था। दीपक के अनुसार, पेट में चोट की दवा के लिए रुपयों की जरूरत थी। साइकिल चोरी करने लगा। साइकिल का ताला आसानी से खोल लेता था।

लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना रकाबगंज पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गैंग एक्टिवा से लूट करता था। नंबर प्लेट पर सफेद कागज लगा देते थे, जिससे लोग यही समझते थे कि नंबर प्लेट नहीं है। लूट के बाद कागज हटा देते, जिससे पुलिस चेकिंग में नहीं पकड़ पाती थी। इन दिनों बारिश की वजह से कागज हट गया। इससे पकड़े गए।

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि आरोपी पुरानी मंडी निवासी विकास, नाला मंटोला निवासी शुभम और सोहल्ला निवासी राजा हैं। उनसे चार मोबाइल, रुपये, चाकू बरामद हुए हैं। 

तीनों ने तीन अगस्त को रकाबगंज स्थित सुनार गली के पास एक व्यक्ति से मोबाइल और 500 रुपये लूटे थे। तब उनकी एक्टिवा पर लगा कागज बारिश की वजह से हट गया। पीड़ित व्यक्ति ने एक्टिवा का नंबर देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। तीनों आरोपी पकड़ लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed