फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   these builder does not also fear court in Agra

ये धोखेबाज बिल्डर मुकदमों से भी नहीं डरते

Thu, 30 Aug 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 30 Aug 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
these builder does not also fear court in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा के बिल्डरों के खिलाफ शिकायतों का आना थम नहीं रहा है। सालभर में लगभग 100 केस दर्ज हो चुके हैं। जिन बिल्डरों पर 10-10 केस हैं, उनके खिलाफ अभी भी शिकायतें आ रही हैं। यह हाल तब है जबकि बिल्डरों के खिलाफ केस दर्ज करने से पुलिस बचती है। ज्यादातर मामले धोखाधड़ी और जालसाजी के हैं।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा केस कल्पतरू बिल्डर के खिलाफ हैं। ये मथुरा, आगरा और दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। इसके चेयरमैन जय किशन राणा पर ईनाम घोषित किया जा चुका है। पुलिस उसे मोस्ट वांटेड बता रही है लेकिन उसे ढूंढ नहीं पा रही है। उसने लोगों का 500 करोड़ रुपया हड़प लिया है। प्लाट और फ्लैट बुक करने के नाम पर पैसा लिया और फिर फरार हो गया।
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर निखिल होम्स के शैलेंद्र अग्रवाल के खिलाफ केस हैं। वह जेल में बंद है लेकिन जिन लोगों का पैसा उसने हड़पा है, वे थानों के चक्कर लगा रहे हैं। शैलेंद्र पर 50 केस दर्ज हैं। प्रशासन ने उसे भूमाफिया घोषित कर दिया है लेकिन वह पैसा नहीं चुका रहा। उसकी पत्नी भी फरार है। उस पर दस हजार का इनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणपति, नालंदा, गायत्री, मंगलम समेत 90 फीसदी से ज्यादा रीयल एस्टेट फर्म के खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं। पुलिस मुकदमे लिख रही है लेकिन शिकायतें लगातार आ रही हैं। सबसे ज्यादा केस हरीपर्वत थाना में दर्ज हैं। न्यू आगरा, सिकंदरा और सदर में भी मामले दर्ज कराए गए हैं।

दोहरी मुसीबत झेल रहे पीड़ित

बिल्डरों के धोखे के शिकार पीड़ित दोहरी मुसीबत झेल रहे हैं। एक तो उनका पैसा फंस गया है। दूसरा पुलिस सीधे केस दर्ज नहीं करती। तहरीर आने पर पहले उसकी जांच कराई जाती है। कई बार जांच के बाद भी केस नहीं होता। ऐसे में पीड़ितों को एफआईआर दर्ज कराने केलिए ही कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं।

पैसे ले लिए, फ्लैट नहीं दे रहे

बिल्डरों के खिलाफ दर्ज हो रहे मामलों में मुख्यत: तीन तरह की शिकायतें हैं। एक तो फ्लैट बुक कर लिया, पैसे ले लिए, लेकिन कब्जा नहीं दिया। दूसरा, एक ही फ्लैट दो लोगों को बेच दिया। तीसरा, झूठ बोलकर बुकिंग कर ली, बाद में फ्लैट बनाए ही नहीं। एक - दो मामले ऐसे हैं जिनमें बिल्डरों ने फाइनेंस कंपनी से लोन लिया लेकिन उसे चुकाया नहीं। जो संपत्ति बंधक रखी थी, उसे बेच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed