फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be uninterrupted power supply for six days on Diwali.

Agra News: दिवाली पर छह दिन मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

Sat, 26 Oct 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 26 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
There will be uninterrupted power supply for six days on Diwali.
कासगंज। दिवाली पर्व पर लोगों को 29 अक्तूबर से छह दिन तक 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। विद्युत निगम का दावा है कि इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। व्यवस्था सुचारु रखने के लिए सभी तैयारियां की जा रही है। प्रकाश पर्व दिवाली पर लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाते हैं। इस बार दिवाली पर्व छह दिवसीय रहेगा है। इसलिए 29 अक्तूबर से तीन नवंबर तक के लिए विभाग 24 घंटे बिना किसी बाधा के आपूर्ति देने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में विद्युत लाइनों पर लोड बढ़ेगा। इसका असर विद्युत आपूर्ति पर नहीं पड़े इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। निगम ने ट्रांसफार्मर, बिजली लाइनों आदि की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही लाइनों के इंसुलेटर भी सही किए जा रहे हैं। इससे इनके टूटने पर बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो। वहीं पर्व के दिनों में किसी भी व्यवधान को दूर करने के लिए अधिकारियों, कर्मियों की ड्यूटियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। अधिशासी अभियंता गंगवार का कहना है कि पर्व के मौके पर बिना बाधा के बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां चल रही है। पर्व से पहले सभी कार्य निपटा लिए जाएंगे। त्योहार पर छह दिन तक 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed