फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be a seating arrangement for 1000 people in the convocation

विविः दीक्षांत समारोह में 1000 लोगों की बैठने की व्यवस्था होगी

Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
There will be a seating arrangement for 1000 people in the convocation
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में मंगलवार को दीक्षांत समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने अध्यक्षता की। बैठक में तय किया गया कि दीक्षांत समारोह छत्रपति शिवाजी मंडपम सभागार में आयोजित किया जाएगा। कुल 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, इसमें पदक धारक, शिक्षक, गणमान्य नागरिक, कर्मचारी आदि होंगे।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में दी जाने वाली उपाधियों का विवरण अंकित करने के लिए एक पंजिका बनाई जाएगी, इसमें दीक्षांत समारोह में पाठ्यक्रमवार छात्रों को दिए जाने वाले उपाधियों को दर्ज किया जाएगा। पंजिका में कुलाधिपति भी हस्ताक्षर करेंगी। प्रभारी कुलपति की पहल पर इस बार दीक्षांत समारोह में नए पदक दिए जाने हैं। कोई व्यक्ति या संस्था अपने माता-पिता, शिक्षाविद (जिन्होंने समाज के विकास में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया हो) आदि के नाम से कोई पदक देना चाहता है तो उन्हें इसके लिए एक प्रस्ताव विश्वविद्यालय को प्रस्तुत करना होगा। स्वर्ण पदक के लिए दो लाख और रजत पदक के लिए डेढ़ लाख रुपये एक मुश्त विश्वविद्यालय के कोष में जमा कराने होंगे। इस संबंध में दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर बुधवार तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बैठक में प्रो. सुगम आनंद, प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, प्रो. यूसी शर्मा, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, प्रो. विनीता सिंह, प्रो. शरदचंद्र उपाध्याय, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. अनिल गुप्ता की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed