{"_id":"65f48ff8c72e02dd610bd7e6","slug":"there-will-also-be-a-third-eye-on-up-board-exam-evaluation-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-114395-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन पर भी रहेगी तीसरी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन पर भी रहेगी तीसरी नजर
Fri, 15 Mar 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शनिवार से जिले के चार केंद्रों पर शुरू होने जा रहा है। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन कार्य भी सीसीटीवी की नजर में कराने का निर्णय लिया है। जिले के चारो केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित उप निरीक्षकों को शासनादेश के तहत मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन शनिवार से शुरू होने जा रहा है। मूल्यांकन बोर्ड परीक्षा की तरह कड़ी निगरानी में कराया जाएगा। मूल्यांकन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय कार्यालय, मंडलीय कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज और उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय इंटर कॉॅलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवी रोड, जैन इंटर कॉलेज करहल और नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल के उप नियंत्रकों को निर्देश दिए कि वे शासन की मंशा के अनुसार मूल्यांकन कार्य कराएं। मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।