फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was silence in the pandal as soon as the bullet was fired

Agra News: गोली चलते ही पंडाल में पसर गया सन्नाटा

Sun, 09 Feb 2025 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
There was silence in the pandal as soon as the bullet was fired
युवक राहुल माथुर की मौत के बारे में पुलिस कर्मियों से जानकारी करते एएसपी राजेश भारती।
कासगंज। अमांपुर रोड के रजत गार्डन में युवक राहुल को गोली लगने की वारदात के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। विवाह समारोह में गोली चलने से हर कोई हक्का-बक्का रह गया। पल भर में ही विवाह की खुशियों में खलल पड़ने से वहां मौजूद हर कोई बेहद आहत था।
विज्ञापन

रजत गार्डन में विजयमाला पुत्री दिनेश फौजी निवासी गांव मिहारी का विवाह जयकिशोर पुत्र ख्यालीराम निवासी गांव हैबतपुर थाना जावा जिला अलीगढ़ से चल रहा था। बरात अलीगढ़ से आई थी। वहीं डीजे पर युवक मस्ती कर रहे थे। अचानक ही विवाह समारोह में गोली चलने की आवाज हुई। एक गोली आसमान की ओर चली तो दूसरी गोली युवक राहुल के सिर में लगी। गोली लगते ही युवक डीजे फ्लोर पर गिर पड़ा। उसकी मौत हो गई। खून बहने लगा। डीजे फ्लोर व उसके आसपास काफी खून पड़ा हुआ था। यह नजारा देखकर लोग सकते में आ गए। सबसे पहले तमंचा हाथ में लिए युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसके पिटाई शुरू कर दी। अन्य आरोपी भाग गए। पुलिस को जब युवक की मौत की जानकारी दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही विवाह समारोह को भूलकर लोग युवक की मौत व मुख्य आरोपी के गिरफ्त में आने के मामले को देखते रहे। जब पुलिस युवक का शव मौके से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। उसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed