फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was fierce fighting between the two sides, report filed

Agra News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 Nov 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
There was fierce fighting between the two sides, report filed
सहावर। थाना क्षेत्रांतर्गत गांव गुनार में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव गुनार में पांच दिन पूर्व वीरेश व रजनेश पक्ष में झगड़ा हाे गया। आरोप है कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व सरिया चले। इससे कई लोग घायल भी हो गए। एक पक्ष के पीड़ित वीरेश ने बताया कि वह टेंपो चलाता है। 17 नवंबर की शाम को वह टेंपो चलाकर घर पहुंचा। वीरेश का आरोप है कि तभी गांव के ही रजनेश, सुदेश, मोहित, रोहित, बदन सिंह, ओमसरन, अभिषेक, नरवीर, सतीश, अमन, उमाशंकर आदि घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

बचाव करने आए चाचा भाग्य सिंह, भाई गोपाल व योगेंद्र को भी जमकर पीटा। इससे सभी गंभीर घायल हैं। वहीं रजनेश पक्ष का आरोप है कि गांव निवासी विपिन, नरेंद्र घर के बाहर शराब पीकर पीड़ित व उसकी पत्नी को गालियां दे रहे थे। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो ओमेंद्र, वीरेश, गोपाल, रावेंद्र, पीड़ित ब उसकी पत्नी से लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed