फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   there was dark in while policeman were goons in agra

आगरा मुठभेड़ः प्रकाशपुरम का अंधेरा बना बदमाशों का साथी, लोगों ने बंद कर लिए दरवाजे

Sat, 29 Jul 2017 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 29 Jul 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
there was dark in while policeman were goons in agra
किसी ने घरों से बाहर निकले की हिम्मत नहीं जुटाई - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कालिंदी विहार सौ फुटा रोड स्थित अंबेडकर पार्क के सामने प्रकाश पुरम में एकाएक शनिवार तड़के फायरिंग से दहशत फैल गई। सिपाही चोर-चोर चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने घरों से बाहर निकले की हिम्मत नहीं जुटाई। बदमाशों के गोली चलाने पर लोगों ने दरवाजे तक बंद कर लिए। यही वजह रही कि बदमाश आसानी से भाग निकले। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 4:20 बजे बदमाशों को घेरने के बाद सिपाहियों ने चोर-चोर कहा। आवाज सुनकर कुछ लोग घरों से बाहर निकलकर आए। दो बदमाशों को सिपाहियों ने पकड़ रखा था, जबकि तीसरा बदमाश फायरिंग कर रहा था। यह देखकर किसी ने घरों से बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटाई। 
विज्ञापन


घरों के खिड़की दरवाजे भी बंद कर लिए। बदमाशों के भागने पर मोहल्ले के लोग आए, लेकिन किसी ने बदमाशों की घेराबंदी भी नहीं करने की हिम्मत जुटाई। जिस वक्त सिपाहियों ने बदमाशों को पकड़ा था, उस समय कुछ लोग मार्निंग वाक पर भी निकल रहे थे। वह भी वापस घरों में चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश पुरम में काफी अंधेरा भी रहता है। यहां पर प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना था कि कई बार नगर निगम को लाइट लगवाने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता है। मोहल्ले में हर वक्त असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। 

प्रकाश पुरम मोहल्ला में दो रास्ते हैं। एक जीवन नगर की ओर जाता है तो दूसरा जलेसर रोड स्थित नाऊ की सराय के लिए निकल जाता है। दो बदमाश जीवन नगर तो दो नाऊ की सराय की तरफ भागे। 

मदद को आगे आए रिटायर्ड एचसीपी

there was dark in while policeman were goons in agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सिपाहियों का शोर सुनकर रिटायर्ड एचसीपी चंदन सिंह घर से बाहर आ गए। बाद में उनका बेटा संतोष और पड़ोसी कुलदीप भी बाहर आ गया। चंदन सिंह ने बताया कि जब वह बाहर आए तब बदमाश भागते हुए जा रहे थे। सिपाही सतीश के गोली लगी हुई थी। उसे किसी तरह चारों ने मिलकर उठाया।

मगर, वह बाइक पर नहीं बैठ सका। इस पर एक आटो को बुलाया। इसके बाद नजदीक के अस्पताल लेकर चले गए। मगर, वहां भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद देहली गेट लेकर गए। चंदन सिंह पिछले साल डीआईजी आफिस से रिटायर्ड हुए थे। उनका एक बेटा भी सिपाही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed