फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was an uproar over the kidnapping of a young man

Agra News: बाइक चोर को ले गई बदायूं पुलिस, मचा अपहरण का हल्ला

Sun, 01 Oct 2023 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
There was an uproar over the kidnapping of a young man
कासगंज। थाना क्षेत्र सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में कादरगंजपुल के पास ओमनगरिया पुलिया से एक बाइक चोर को बदायूं जनपद की पुलिस ईको गाड़ी में डालकर ले गए। जिससे युवक के अगवा होने का हल्ला मच गया। इसके बाद जिला पुलिस हरकत में आ गई, लेकिन जब मामला बाइक चोरी से जुडा निकला तो राहत की सांस ली।गंजडुंडवारा निवासी गौरव ठाकुर एवं कलीम निवासी नई बस्ती गंजडुंडवारा पुलिस के पास अपाचे एवं स्पलेंडर बाइक पर खडे हुए थे। इसी बीच इको गाड़ी में बदायूं जनपद पुलिस के छह सात पुलिस कर्मी सवार होकर वहां आए और ओम ठाकुर को गाड़ी में डालकर लिया। इस बीच मौका पाकर कलीम वहां से भाग निकला। पुलिस कर्मी बिना वर्दी आए थे, जिससे ओम ठाकुर के अपहरण का हल्ला मच गया। इस बात की भनक सिकंदरपुर वैश्य पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ डीके पंत भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मामला बाइक चोरी से संबंधित है। बदायूं पुलिस युवक को ले गई है। युवक का अपहरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed