{"_id":"69e69642425d8296a901804c","slug":"there-was-already-a-plan-to-escape-with-silver-worth-crores-the-father-had-filed-a-missing-report-agra-news-c-25-1-agr1034-1040125-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 630 किलो चांदी लेकर भागा कारोबारी, पहले ही रच ली थी साजिश; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 630 किलो चांदी लेकर भागा कारोबारी, पहले ही रच ली थी साजिश; पुलिस तलाश में जुटी
Tue, 21 Apr 2026 06:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:08 AM IST
सार
आगरा में कारोबारी 630 किलो चांदी लेकर परिवार समेत फरार हो गया, जिसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पीड़ित सामने आने के बाद अब पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
चांदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में 35 से ज्यादा लोगों की 17 करोड़ रुपये की 630 किलो चांदी लेकर भागे कारोबारी ने पहले से पूरी योजना बना रखी थी। आरोपी के पिता ने बेटे-बहू, पाैत्र-पाैत्री के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही थी। इससे पहले ही पीड़ित लोग सामने आ गए। वे पुलिस के पास पहुंचे। इस पर प्राथमिकी दर्ज की गई। अब पुलिस आरोपी कारोबारी की लोकेशन पता करने के लिए सर्विलांस की मदद ले रही है।
थाना कमला नगर में सादाबाद, हाथरस निवासी ओमप्रकाश चाैधरी ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि सपना सदन, शांति नगर निवासी राहुल कुमार जैन ने भरोसे में लेकर 630 किलो चांदी ली थी। मगर वापस नहीं की। रकम भी नहीं दी गई। इस मामले में थाना कमला नगर में राहुल जैन, उसके पिता संपत कुमार जैन, भाई संभव जैन, पत्नी रिंकी जैन, उसकी मां, सुनील कुमार और गाैरव जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय के मुताबिक, जांच में पता चला कि राहुल जैन, पत्नी रिंकी और दो बच्चों के साथ स्कूटी पर 5 अप्रैल को घर से निकला था। इस मामले में उसके पिता संपत कुमार जैन ने 10 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
पुलिस पड़ताल में लगी थी। उधर, इस बात का पता चलने पर पीड़ित लोग सामने आए। इस पर 16 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी भागने की पहले से तैयारी कर चुका था। आरोपियों की लोकेशन पता की जा रही है। हालांकि उनके मोबाइल बंद हैं। आरोपियों की तलाश में एक टीम को लगाया गया है।