{"_id":"67dc58fe83a9a5cf420fb38f","slug":"there-was-a-rise-in-the-temperature-life-started-becoming-miserable-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-129365-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पारे में आया उछाल, जनजीवन होने लगा बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पारे में आया उछाल, जनजीवन होने लगा बेहाल
Thu, 20 Mar 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पारे में आ रहे उछाल से जनजीवन बेहाल होने लगा है। अधिकतम पारा औसत से तीन डिग्री अधिक हो चुका है। दोपहर में अधिकतम पारा 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक सप्ताह में पारे के 40 डिग्री तक पहुंचने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
होली का पर्व बीत जाने के बाद गर्मी का मौसम अभी से अपने रंग दिखाने लगा है। इस समय जिस तरह से तेज धूप के साथ गरम हवा चल रही हैं। जो आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने के संकेत दे रही हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही काफी गर्मी हो गई। सुबह के समय न्यूनतम पारा 18 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। दोपहर के समय अधिकतम पारा 35 डिगी तक पहुंच गया जो औसत पारे से तीन डिग्री अधिक रहा। दोपहर के समय तेज धूप असहनीय हो गई। लोग बचाव के लिए चेहरे को कपड़े से ढक कर निकले। तमाम लोग पेड़ों की छांव में खड़े होकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते देखे गए। शीतल पेय विक्रेताओं की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक सप्ताह के भीतर ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यदि मौसम विभाग का अनुमान सही निकला तो पिछले 15 सालों में मार्च माह में सबसे अधिक पारा रहेगा।